Bhagwant Mann: पंजाब की आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य को नशा मुक्त करने की दिशा में लगातार कड़ा एक्शन ले रही है। पंजाब पुलिस भगवंत मान सरकार की अगुवाई में लगातार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का खुलासा कर रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस के डीजीपी ने अहम जानकारी साझा की है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से लिंक रखने वाले ड्रग मॉड्यूल को पकड़ा है। इस दौरान 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Bhagwant Mann सरकार ड्रग तस्करी पर लगा रही लगाम
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने बताया, ‘एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन में, काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया, ये सभी गांव दाओके, पीएस घरिंडा, अमृतसर के रहने वाले हैं और उनके पास से 5 किलो हेरोइन बरामद की गई है।’
डीजीपी के मुताबिक, ‘शुरुआती जांच में उनके पाकिस्तान-आधारित तस्करों से लिंक का पता चला है। पीएस एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है, और टीमें नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक की जांच कर रही हैं। पंजाब पुलिस सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने और ड्रग-मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’
In an intelligence-led operation, Counter Intelligence, Amritsar busts a cross-border drug smuggling module and apprehends four persons, all residents of Village Daoke, PS Gharinda, #Amritsar and recovers 5 Kg heroin.
Preliminary investigation reveals their links with… pic.twitter.com/ong2n5bifa
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 4, 2026
भगवंत मान सरकार युवाओं को कर रही नशे से दूर
गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान ने पंजाब पुलिस को नशे की दिक्कत को निपटाने के लिए खुली छूट दे रखी है। ऐसे में पंजाब पुलिस लगातार ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले रही है। पंजाब पुलिस ड्रग तस्करी के आरोप में पकड़े गए लोगों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन ले रही है। साथ ही नशे के विरूद्ध अभियान के तहत रोजाना ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। मान सरकार के नशे के खिलाफ अभियान को 300 से ज्यादा दिन हो गए हैं। इतना ही नहीं, पुलिस नशे के आदी लोगों को फिर से जीवन देने के लिए उनकी नशे की लत को छुड़ाने पर जोर दे रही है। ताकि पंजाब के युवाओं को राज्य के विकास में शामिल किया जा सके।
