---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की सराहनीय पहल ‘मेगा पेरेंट-टीचर मीट’ के जरिए स्कूलों में आ रहे सकारात्मक बदलाव, अभिभावक भी कर रहे जमकर प्रशंसा

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार की शानदार पहल 'मेगा पेरेंट-टीचर मीट' के माध्यम से सरकारी स्कूलों के छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 29, 2026 3:56 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं। 4 सालों के दौरान आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कदम उठा रही है, जिससे सूबे के सरकारी स्कूलों की स्थिति में शानदार सुधार देखने को मिला है। मान सरकार ने छात्रों के विकास के कई नई योजनाओं को शुरू किया है। ऐसे में हाल ही में आप सरकार ने सरकारी स्कूलों में ‘मेगा पेरेंट-टीचर मीट’ का आयोजन किया। सरकार की इस सराहनीय पहल का बच्चों के अभिभावकों ने भी खुलकर प्रशंसा की।

भगवंत मान की खास पहल को अभिभावकों से मिल रही तारीफ

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा पेरेंट-टीचर मीट के जरिए अभिभावकों को अपने बच्चों के विकास के बारे में सटीक और पूरी जानकारी मिल रही है, और शिक्षकों व अभिभावकों के बीच मजबूत तालमेल बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रख रहा है। सरकारी स्कूलों में आ रहे सकारात्मक बदलावों को देखते हुए, अभिभावक भी मान सरकार के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। बता दें कि भगवंत मान सरकार की इस खास पहल से शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो रही है। ऐसे में पंजाब स्कूल शिक्षा सुधार कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से ‘मेगा पेरेंट-टीचर मीट’ को आयोजित किया जा रहा है।

‘मेगा पेरेंट-टीचर मीट’ को सरकार ने बनाया जन-भागीदारी अभियान

आप सरकार द्वारा आयोजित होने वाली सरकारी स्कूलों में ‘मेगा पेरेंट-टीचर मीट’ के दौरान स्कूल में अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक होती है। इस दौरान बच्चे की पढ़ाई, व्यवहार, छात्र की उपस्थिति की जानकारी और प्रगति पर चर्चा की जाती है। टीचर्स द्वारा कमजोरियों और सुधार के सुझाव अभिभावकों को दिए जाते हैं और अभिभावकों से फीडबैक लिया जाता है। स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की जानकारी भी दी जाती है।

साथ ही घर और स्कूल के बीच बेहतर तालमेल बनाना मुख्य मकसद होता है। मान सरकार इस अहम बैठक को महीने में एक बार या तय अंतराल पर आयोजित करती है। कई बार इसे खास अभियान की तरह पूरे राज्य में एक ही दिन आयोजित किया जाता है। भगवंत मान सरकार ने पीटीएम को जन-भागीदारी अभियान बना दिया है। ऐसे में छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nitish Kumar

अप्रैल 10, 2026

MP Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Viral Video

अप्रैल 10, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 10, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 10, 2026