---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के एंटी-ड्रग अभियान को लगातार मिल रही कामयाबी, पुलिस ने ड्रग तस्करों की तोड़ी कमर; लिया ये कड़ा एक्शन

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ अभियान के तहत तेजी से एक्शन ले रही है। पुलिस ने अभिान के तहत कई ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 31, 2026 2:41 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना जारी रखा है। पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के 335वें दिन बड़ी सफलता हासिल की है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार सूबे से नशे की समस्या को हमेशा के लिए समाप्त करना चाहती है। नशे के खिलाफ युद्ध अभियान को पंजाब पुलिस पूरी तत्परता के साथ आगे बढ़ा रही है। ऐसे में पुलिस ने कुछ खास जानकारी शेयर की है।

Bhagwant Mann सरकार को नशे के विरूद्ध अभियान में मिली बड़ी सफलता

पंजाब पुलिस के मुताबिक, नशे के विरूद्ध अभियान के तहत 335वें दिन राज्यभर में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 107 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। 53.6 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम अफीम जब्त की। साथ ही 14 किलोग्राम गांजा भी पकड़ा। रेड के तहत कुल 9350 गोलियां/कैप्सूल बरामद की गई। पुलिस ने 900 रुपये ड्रग मनी बरामद की। अब तक 335 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशे के आदी लोगों की संख्या 47119 हो गई है। इस अभियान में एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों की जांच की। पुलिस ने 35 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया। ऐसे में भगवंत मान सरकार राज्यव्यापी एंटी ड्रग अभियान को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही है।

सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर पुलिस कर रही कड़ी कार्रवाई

उधर, सीएम भगवंत मान के निर्देशों के तहत पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसे में पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एसएएस नगर में अचानक चेकिंग की, पूरे राज्य में गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। जन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए, पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। पुलिस फोर्स बढ़ाई गई है, जनता के साथ रेगुलर संपर्क बनाए रखा जा रहा है, और सीसीटीवी सर्विलांस बढ़ाया गया है। पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ अभियान को गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रही है और पकड़े जाने वाले ड्रग माफियाओं के अवैध निर्माण पर कड़ा एक्शन लेते बुलडोजर कार्रवाई कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026