---Advertisement---

Bhagwant Mann: Punjab CM और Arvind Kejriwal ने तरनतारन के विधायक की अंतिम अरदास में शामिल होकर बढ़ाया परिजनों का ढांढस, बोले-‘हमारी पूरी पार्टी डॉ. सोहल जी के परिवार के साथ’

Bhagwant Mann: Punjab CM भगवंत मान और Arvind Kejriwal ने रविवार को तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की अंतिम अरदास में शामिल होकर परिजनों की हिम्मत बढ़ाई। साथ ही कहा कि मैं और हमारी पूरी पार्टी डॉ. सोहल जी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ें हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 6, 2025 5:38 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की अंतिम अरदास में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया के एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट करके सीएम मान ने इसकी जानकारी साझा की। इसके अलावा आप के कई अन्य नेता भी डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के परिजनों की हिम्मत बढ़ाने के लिए अंतिम अरदास में सम्मिलित हुए।

CM Bhagwant Mann ने मुश्किल समय में बंधाया परिजनों का ढांढस

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की अंतिम अरदास में भाग लेकर परिवार का ढांढस बंधाया। सीएम मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘विधान सभा हलका तरनतारन से हमारे विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी का हाल ही में दुखद निधन हो गया था, यह क्षति परिवार और पार्टी दोनों के लिए अपूरणीय है। आज राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी की अंतिम अरदास में शामिल होकर परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दुखद समय में मैं और हमारी पूरी पार्टी डॉ. सोहल जी के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।’

2016 से AAP से जुड़े थे डॉ. कश्मीर सिंह सोहल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 27 जून 2025 को हलका तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मृत्यु हो गई थी। जानकारी के अनुसार, 66 वर्षीय डॉ. कश्मीर सिंह सोहल कैंसर जैसी गंभीर से जूझ रहे थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में डॉ. कश्मीर सिंह सोहल पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वह आंखों के एक्सपर्ट यानी डॉक्टर थे। डॉ. कश्मीर सिंह सोहल साल 2016 से ‘आप’ पार्टी से जुड़े हुए थे। इस दौरान वह AAP बौद्धिक विंग के प्रदेश प्रमुख भी रहे। डॉ. सोहल के जाने से हलका तरनतारन विधानसभा सीट रिक्त हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026