---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब CM की जनता को बड़ी सौगात, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति से लोगों को होगा फायदा; अब WhatsApp Chatbot के जरिए होंगे ये काम

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जनता को बड़ी सौगात देते हुए डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत की। सरकार की इस नई पहल से अब पंजाब के लोगों को WhatsApp Chatbot की सुविधा मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 3, 2025 12:32 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: आम आदमी पार्टी पंजाब में बढ़िया तरीके से सरकार चल रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार सूबे के लोगों के लिए कई अहम योजनाओं को जमीन पर उतार रहे हैं। इसी क्रम में सीएम मान ने अब पंजाब के लोगों को हेल्थ सेक्टर में एक बड़ी सौगात दी है। सीएम मान ने रविवार को पंजाब के सभी आम आदमी क्लिनिकों में डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत की है। जी हां, आपने सही पढ़ा, अब पंजाब के नागरिक WhatsApp Chatbot के जरिए कई तरह के काम घर बैठे ही कर सकेंगे। व्हाट्सएप चैटबॉट लोगों के लिए हेल्थ सेक्टर में एक नया साधी बन सकता है।

Bhagwant Mann ने दी जनता को डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को आम आदमी क्लिनिकों में WhatsApp Chatbot का शुभारंभ कर दिया है। ऐसे में अब पंजाब के लोगों को कई स्वास्थ्य सेवाएं व्हाट्सएप चैटबॉट पर मिल सकेंगी। पंजाब सरकार की इस खास पहल से पंजाब के लोगों के साथ-साथ राज्य सरकार को भी काफी फायदा हो सकता है। पंजाब की डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति से अब लोगों को अपने पास कागज नहीं रखने होंगे। आम आदमी क्लिनिक में हेल्थ सेवाओं का लाभ लेने वाले मरीजों का सारा काम और जानकारी व्हाट्सएप पर दर्ज होगी। इसके माध्यम से लोगों को दवाइयों, मुफ्त सलाह, डॉक्टर से अपाइंटमेंट, दवाईयों की जानकारी और टेस्ट रिपोर्ट आदि की जानकारी व्हाट्सएप पर ही मिल जाएगी।

सीएम भगवंत मान के कदम से लोगों को होगा सीधा लाभ

मालूम हो कि पंजाब में लगभग 881 आम आदमी क्लिनिक जारी हैं। इन क्लिनिकों में पंजाब के लोगों को मुफ्त सलाह, दवाईयां, 40 से अधिक तरह के मेडिकल टेस्ट की सुविधा दी जाती है। आम आदमी क्लिनिकों में अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हेल्थ सेवा का लाभ उठाया है। सीएम Bhagwant Mann के मुताबिक, पंजाब में डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति के जरिए लोगों को तुरंत और आसानी के साथ कई स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा मिल सकेगा। ऐसे में पंजाब के लोगों के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026