---Advertisement---

Bhagwant Mann: International Women’s Day पर पंजाब सीएम ने सभी महिलाओं को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘आपको हर तरह से आत्मनिर्भर बनाना हमारा कमिटमेंट है’

Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के मौके पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि आज बजट सेशन के दौरान हम माताओं, बहनों और बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी ला रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 8, 2026 12:55 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर भी आप यानी आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए एक खास जानकारी साझा की है। पंजाब के सीएम मान ने एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, ‘पंजाब और विदेश में रहने वाली सभी माताओं, बहनों और बेटियों को इंटरनेशनल विमेंस डे की शुभकामनाएं।’

CM Bhagwant Mann बोले- ‘मैं हर उस बेटी और बहन को सलाम करता हूं’

आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘मैं हर उस बेटी और बहन को सलाम करता हूं, जो अपनी मेहनत और हिम्मत से पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रही हैं। मेरा प्रणाम उन माताओं को भी जाता है, जिन्होंने हमें कभी भूखा नहीं सोने दिया। मैं उन माताओं की सेवा के लिए हर पल मौजूद हूं, जिन्होंने संतों, पैगंबरों और बहादुर योद्धाओं को जन्म दिया।’

उन्होंने कहा, ‘पंजाब की तरक्की महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने से ही संभव है। आपको हर तरह से आत्मनिर्भर बनाना हमारा कमिटमेंट है, आज बजट सेशन के दौरान हम माताओं, बहनों और बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी ला रहे हैं।’

पंजाब के बच्चों को विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले- सीएम भगवंत मान

वहीं, बीते दिन पंजाब सीएम भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्व कदम उठाया। सीएम ने बताया, ‘आज पंजाब के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों का एक और बैच सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर उनसे मिलकर शुभकामनाएं दीं और दौरे को सफल बनाने के लिए उनका हौसला बढ़ाया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी सरकार का उद्देश्य है कि पंजाब के बच्चों को विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसी सोच के तहत हम लगातार अपने शिक्षकों और प्रिंसिपलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग के अवसर प्रदान कर रहे हैं, ताकि वे नए और आधुनिक तरीकों को सीखकर पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बना सकें। हमारा लक्ष्य केवल स्कूल बनाना नहीं, बल्कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था तैयार करना है, जो पंजाब के हर बच्चे को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की ताकत दे।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026