Bhagwant Mann: पंजाब में ड्रग्स की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार कोशिश कर रही है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार के निर्देश के अनुसार पंजाब पुलिस भी पूरी ताकत के साथ नशे को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। मान सरकार कई बार कह चुकी है कि वह पंजाब से ड्रग्स को पूरी तरह से खत्म करके ही चैन लेगी। ऐसे में पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ युद्ध अभियान को आगे बढ़ाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि एंटी-ड्रग ड्राइव के तहत कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
Bhagwant Mann सरकार नशे के विरुद्ध अभियान को दे रही रफ्तार
पंजाब पुलिस के मुताबिक, नशे के विरुद्ध अभियान के 354वें दिन पूरे राज्य में 110 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके पास से 1 किलोग्राम हेरोइन, 2.7 किलोग्राम अफीम, 419 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2120 रुपये ड्रग मनी बरामद की। ऐसे में अब इस अभियान के तहत 354 दिनों में कुल गिरफ्तारियां 50184 हो गई हैं। नशा छुड़ाने की कोशिशों के तहत 36 लोगों को काउंसलिंग दी गई और नशा छुड़ाने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए मोटिवेट किया गया। पंजाब पुलिस राज्य से ड्रग नेटवर्क को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के ड्रग तस्करों की कमर तोड़ने का काम लगातार कर रही है।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟓𝟒 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its intensified anti-drug drive, Punjab Police arrested 110 drug smugglers across the state and recovered 1 kg heroin, 2.7 kg opium, 419 intoxicant tablets/capsules, and ₹2,120 in… pic.twitter.com/9aJSWPgM0i
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) February 19, 2026
सीएम भगवंत मान बोले- ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग ने कई घरों को बर्बाद होने से बचाया’
आप के सीनियर लीडर और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब में नशे को लेकर कहा, ‘पंजाब की नशा मुक्ति की जंग ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ ने न सिर्फ कई घरों को बर्बाद होने से बचाया है, बल्कि ड्रग डीलरों के खिलाफ अच्छी कार्रवाई करके नशे के काले धंधे को भी रोका है। मान सरकार की यह जंग पंजाब से ड्रग्स के पूरी तरह खत्म होने तक ऐसे ही जारी रहेगी।
वहीं, सीएम मान ने विरोधियों के खिलाफ जुबानी हमला करते हुए कहा, ‘एक तरफ हम हैं, जो किसी भी नशा तस्कर की किसी भी तरह से सरपरस्ती नहीं करते, और दूसरी तरफ विरोधियों ने तस्करों के साथ सांठगांठ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पंजाब को नशे की आग में झोंककर बर्बाद किया। आइए हम सब मिलकर इन पंजाब-विरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला करें और अपने राज्य को नशामुक्त बनाएं।’
