---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने बाढ़ के बाद पुनर्वास के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है!, सीएम बोले- ‘मुआवजे के चेक का वितरण 15 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा कि बाढ़ के बाद पुनर्वास के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। सीएम मान ने आगे कहा कि मुआवजे के चेक का वितरण लगभग 15 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 29, 2025 4:39 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन कई अहम जानकारी सदन को दी। बता दें कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 26 से 29 सितंबर 2025 तक चलना था। ऐसे में विशेष सत्र के अंतिम दिन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में बाढ़ से निपटने के लिए आप सरकार की योजनाओं को साझा किया। सीएम मान ने कहा, ‘पंजाब सरकार ने बाढ़ के बाद पुनर्वास के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है।’

Bhagwant Mann बोले- किसी भी प्रकार का कोई स्लैब लागू नहीं होगा

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘बाढ़ प्रभावित किसानों की जमीन पर दोबारा फसल बोने के लिए हम 2 लाख क्विंटल बीज निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं, जिसमें से 1.85 लाख क्विंटल गेहूं का बीज और लगभग 16 हजार क्विंटल सरसों का बीज बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी प्रकार का कोई स्लैब लागू नहीं होगा, पूरी प्रभावित जमीन के लिए बीज निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।’

बाढ़ के बाद पुनर्वास के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है!- भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने सदन को संबोधित करते हुए कहा, ‘पंजाब सरकार ने बाढ़ के बाद पुनर्वास के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है! राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को उनकी जिंदगी जल्द से जल्द पटरी पर लाने के लिए फसलों और घरों को हुए नुकसान के लिए और मुआवजा देने जा रही है। वहीं सरकार ने इन मुआवजों का वितरण जल्द शुरू करने के उद्देश्य से आकलन के लिए एक निश्चित समय भी तय कर दिया है। मुआवजे के चेक का वितरण लगभग 15 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है और सरकार यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेगी कि दिवाली से पहले लोगों के घरों में खुशियों की रौशनी फैल जाए।’

भगवंत मान बोले- हम युवाओं को उनके कौशल के अनुसार काम दे रहे हैं

पंजाब विधानसभा में सीएम भगवंत मान ने पंजाब की पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा और कहा, ‘पिछली सरकारों ने पंजाब के प्रतिभाशाली युवाओं को सफल होने का मौका नहीं दिया। हम युवाओं को उनके कौशल के अनुसार काम दे रहे हैं और सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छा माहौल प्रदान कर रहे हैं। पिछली सरकारों ने लोगों को सफलता से डरा दिया था।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026