---Advertisement---

Bhagwant Mann: बाढ़ पीड़ितों को जिदगी की नई शुरुआत के लिए पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत, सीएम ने 30 हजार परिवारों को सौंपे घरों के मंजूरी पत्र; पढ़ें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को घरों के मंजूरी पत्र दिए। साथ ही कहा कि सरकार भविष्य में भी अपने लोगों को हर मुमकिन मदद देने के लिए तैयार है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 26, 2025 4:15 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: अभी लगभग 6 महीने का वक्त ही बीता है, पंजाब में 3 दशक बाद बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई थी। बाढ़ की वजह से पंजाब के सभी जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए। ऐसे में सैंकड़ों लोगों के घर बर्बाद हो गए। इतना ही नहीं, कितने पालतू जानवर और कई लाख एकड़ फसलें भी भयावह तरह से खत्म हो गई। ऐसे में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अब राहतभरा कदम उठाया है। सीएम मान ने बुधवार को डेरा बाबा नानक में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को बड़ी राहत दी। आप सरकार के मुताबिक, सीएम मान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के 30 हजार परिवारों को घरों के मंजूरी पत्र सौंपे।

CM Bhagwant Mann ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को घरों की मरम्मत के लिए मंजूरी पत्र बांटे

पंजाब की आप सरकार ने बताया, ‘आज सीएम भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को उनके घरों की मरम्मत के लिए मंजूरी पत्र बांटे। सरकार भविष्य में भी अपने लोगों को हर मुमकिन मदद देने के लिए तैयार है।’

वहीं, पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने इस दौरान पंजाब की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने कहा, ‘पंजाब के लोग इस बात के गवाह हैं कि पिछली सरकारों के नेताओं ने कुदरती आफतों के समय भी कैसे अपने फायदे के बारे में सोचा और लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया। अब सीएम भगवंत मान की सरकार कुदरती आफतों के समय लोगों के साथ खड़ी रही है और लोगों के फायदे के लिए कई फैसले भी लिए हैं।

भगवंत मान बोले- ‘पंजाब विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है’

गुरदासपुर में सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘पंजाब विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और बॉर्डर इलाकों के लिए स्पेशल स्कीम प्रोसेस के तहत, जिसमें लड़कियों के लिए एक कॉलेज और तरनतारन में एक ओवरब्रिज शामिल है। बॉर्डर इलाके में जरूरी सेवाओं में तैनात नए कर्मचारियों को कम से कम दो साल तक इलाके में काम करना होगा।’

उधर, इससे पहले सीएम मान ने गुरदासपुर कोऑपरेटिव शुगर मिल का मॉडर्नाइजेशन के बाद उद्घाटन किया। शुगर मिल के नए प्लांट के जरिए गन्ना पेराई कैपेसिटी 2000 TCD से बढ़ाकर 5000 TCD कर दी गई है और यहां 28.5 MW का को-जेनरेशन पावर प्लांट भी लगाया गया है। अब जहां इस मिल के बेनिफिशियरी किसानों की संख्या 2.5 गुना बढ़ गई है, वहीं यहां लगा सल्फर-फ्री रिफाइंड शुगर प्लांट भी मिल की आर्थिक मजबूती में मदद करेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 June 2026

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Punjab News

जून 1, 2026

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026

Anurag Dhanda

जून 1, 2026