---Advertisement---

Bhagwant Mann: नशे के विरुद्ध अभियान में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 178 स्थानों पर छापेमारी में 27 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 178 स्थानों पर छापेमारी की और 27 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किाया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 14, 2025 2:10 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ अभियान को काफी गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। नशे के खिलाफ अभियान के 287वें दिन पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत पूरे पंजाब में फोकस्ड रेड, गहन तलाशी अभियान और लगातार जागरूकता पहलों के साथ ड्रग्स के खिलाफ अपनी अथक मुहिम जारी रखे हुए है। इस दौरान पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में 178 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने 27 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

287वें दिन भी जारी है Bhagwant Mann सरकार का नशे के खिलाफ अभियान

पंजाब पुलिस सूबे को नशा मुक्त करने के लिए लगातार कठोर एक्शन ले रही है। ऐसे में अभियान के 287वें दिन कुल 25 मामलों को दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 725 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। साथ ही 500 ग्राम कुल अफीम जब्त की। पुलिस को कुल 75 गोलियां/कैप्सूल बरामद हुए। ऐसे में 287 दिनों में गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या अब 40209 हो गई है। इस दौरान 36 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में 80 से अधिक पुलिस टीमों और 500 पुलिस कर्मियों ने जांच के लिए 186 संदिग्धों को रोका। वहीं, 15 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस ले रही है सख्त एक्शन

गौरतलब है कि पंजाब सीएम भगवंत मान के निर्देशों के तहत पुलिस नशे के खिलाफ अभियान को काफी ध्यान से आगे बढ़ा रही है। पुलिस रोजाना ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। साथ ही बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों को जब्त कर रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस राज्य को नशे की समस्या से निजात दिलाने के लिए काफी अथक प्रयास कर रही है। इसके अलावा, पंजाब सरकार ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन भी ले रही है। ताकि तस्करों को सख्त संदेश दिया जा सके कि पंजाब को हर हाल में नशे की दिक्कत से आजादी दिलानी है। साथ ही पंजाब के युवाओं को विकास में भागीदार बनाकर प्रदेश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 28, 2026

Twisha Sharma

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 28, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 28, 2026

US-Iran-War

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 28, 2026