---Advertisement---

Bhagwant Mann: ड्रग नेटवर्क को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस प्रतिबद्ध, नशे के विरुद्ध अभियान के 295वें दिन इतने तस्करों को किया गिरफ्तार; जानें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य से ड्रग्स की परेशानी को खत्म करने के लिए नशे के विरुद्ध अभियान को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 22, 2025 2:54 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ युद्ध अभियान चला रही है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार के निर्देशों के तहत पंजाब पुलिस सूबे से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता दिखा रही है। सोमवार को पंजाब पुलिस को नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के 295वें दिन बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने बताया कि पंजाब भर में 366 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 151 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए।

तेजी से आगे बढ़ रहा है Bhagwant Mann सरकार का ‘नशे के खिलाफ युद्ध अभियान’

नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत पंजाब पुलिस को 295वें दिन बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस के मुताबिक, सर्च अभियान और रेड के दौरान कुल 122 मामलों को दर्ज किया गया। 3.1 किलोग्राम हेरोइन को जब्त किया गया। 2454 गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। 18560 रुपये ड्रग मनी के तौर पर बरामद हुए। पुलिस ने आगे बताया कि 295 दिनों में गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या अब 41207 हो गई है। इस दौरान 70 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में 120 से अधिक पुलिस टीमों और 1000 पुलिस कर्मियों ने जांच के लिए 364 संदिग्धों को रोका। इनमें से 9 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया।

सीएम भगवंत मान ने ड्रग की समस्या से निपटने के लिए पुलिस को दिए हैं सख्त निर्देश

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ युद्ध अभियान को आगे बढ़ाते हुए रेड, सर्च ऑपरेशन और जागरूकता अभियान चलाकर पूरे राज्य में अपनी कार्रवाई जारी रखी है। इस मिशन का फोकस ड्रग नेटवर्क को खत्म करने, रोकथाम के प्रयासों को मजबूत करने और युवाओं को ड्रग-फ्री जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने पर है। पुलिस ने लोगों से ड्रग फ्री पंजाब बनाने में मदद करने की अपील की है।
मालूम हो कि पंजाब में आप सरकार ने ड्रग्स की समस्या को पूरी तरह से खत्म करने के लिए राज्य में पुलिस को सख्त निर्देश दिए हुए हैं। ऐसे में पुलिस ड्रग तस्करों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई भी कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026