Bhagwant Mann: नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब पुलिस की रेड, सर्च ऑपरेशन जारी, मान सरकार ड्रग नेटवर्क को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध; जानें डिटेल

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान की सरकार नशे के विरुद्ध अभियान को काफी तेजी से बढ़ा रही है। पंजाब पुलिस ने अभियान के 242वें दिन बड़ी सफलता हासिल की है।

Bhagwant Mann: पंजाब में सत्ता संभालने के बाद से आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य से नशे को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प ले लिया था। ऐसे में अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस नशे के विरुद्ध अभियान को आए दिन नई रफ्तार दे रही है। पंजाब पुलिस मान सरकार के इस खास अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने 242वें दिन की बड़ी जानकारी साझा की है।

Bhagwant Mann सरकार का नशे के विरुद्ध अभियान पकड़ रहा है रफ्तार

पंजाब पुलिस के मुताबिक, ड्रग के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत 242वें दिन पंजाब भर में 358 स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान 87 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 71 मामलों को दर्ज किया। पंजाब पुलिस के रेड और सर्च अभियान के दौरान 2.4 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। साथ ही 1.8 किलोग्राम अफीम, 31 किलोग्राम, अफीम की भूसी जब्त हुई। इसके अलावा, पुलिस ने 2120 रुपये ड्रग मनी के तौर पर बरामद किए।

इस तरह से 242 दिनों में गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या अब 34511 हो गई है। 72 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और 1000 पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में 120 से अधिक पुलिस टीमों ने 355 संदिग्धों को जांच के लिए रोका। इस दौरान 38 लोगों को नशीली दवाओं के उपचार के लिए भेजा गया।

सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर पुलिस कर रही यह खास काम

मालूम हो कि पंजाब सीएम भगवंत मान के निर्देश के मुताबिक, पंजाब पुलिस पूरे प्रदेश में नशे का कारोबार करने वाले, ड्रग बेचने वाले और ड्रग्स का अवैध इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ा रूख अपना रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस रेड, सर्च ऑपरेशन और जागरूकता अभियान चला रही है। इस मिशन का मकसद ड्रग नेटवर्क को खत्म करना, रोकथाम को बढ़ावा देना और युवाओं को नशा मुक्ति अपनाने के लिए मोटिवेट करना है। पुलिस की यह खास पहल पंजाब की मान सरकार की नशे के खिलाफ प्रतिबद्धता को दिखाती है। ऐसे में पंजाब पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का साथ देकर सूबे को नशा मुक्त करने में अपना योगदान दें।

Exit mobile version