DNP India Hindi

Bhagwant Mann: पंजाब के निवासियों को मिल रही हैं बढ़िया गुणवत्ता वाली सड़कें, मान सरकार की सड़क योजना पकड़ रही रफ्तार; लोगों को हो रही सुविधा

Bhagwant Mann

Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: पंजाब में दिन-रात लगातार विकास का कार्य किया जा रहा है। आप यानी आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बराबरी के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। मान सरकार सड़क योजना के तहत सूबे में 44920 किमी सड़कों के निर्माण/नवीनीकरण कर रही है। इसी कड़ी में मान सरकार लगातार खराब सड़कों को ठीक कर रही है। ऐसे में आप की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें पंजाब की शानदार सड़क की तारीफ करते हुए बताया गया है।

Bhagwant Mann सरकार पंजाब में सुधार रही है सड़कों का नेटवर्क

आप की पंजाब इकई ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, ‘यह वीडियो दिखाता है कि फाजिल्का के सिंहवाला के सैनी गांव से लाडुका मंडी तक बनी लिंक रोड की वजह से गांव वालों को कितनी आसानी हो रही है, देखिए कैसे यह नौजवान सरकार की कोशिशों की तारीफ कर रहा है।’

भगवंत मान सरकार ने सड़क योजना की नवंबर 2025 में घोषणा की थी। मान सरकार ने बताया था कि प्रदेश की 44920 किमी सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए 16209 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। बता दें कि पंजाब की मान सरकार राज्य में अब तक का सबसे बड़ा सड़क निर्माण कार्यक्रम चला रही है। आप सरकार की इस पहल से प्रदेश की ग्रामीण लिंक सड़कें, पीडब्ल्यू सड़कें, मंडी बोर्ड के सड़क नेटवर्क और शहरी सड़कों का विस्तार शामिल है।

सीएम भगवंत मान बोले- ‘संत समाज की अगुवाई में सेवा लगातार जारी है’

उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते दिनों श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित, प्रार्थना है कि मेरी कलम हमेशा आम लोगों की भलाई के लिए चले, किसी को रोजगार मिले और किसी को मुफ्त इलाज। संत समाज की अगुवाई में सेवा लगातार जारी है।’

सीएम मान ने आगे कहा, ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था कि शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पी लेता है वह दहाड़ना सीख जाता है। हम भी चाहते हैं कि राज्य के हर व्यक्ति को अच्छी शिक्षा और बेहतर इलाज मिले। शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता हैं।’

Exit mobile version