---Advertisement---

Bhagwant Mann: अब तक 40 लाख से अधिक लोगों ने लिया ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का लाभ, बेहतर हेल्थ सिस्टम से हर नागरिक को मिल रहा कैशलेस इलाज

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के जरिए प्रदेश के निवासियों को मुफ्त में बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है। अब तक 40 लाख से अधिक लोग योजना के तहत अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 28, 2026 5:25 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: स्वास्थ्य क्षेत्र जो काम, पिछले 4 सालों के दौरान पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किया है, वो काफी प्रशंसनीय है। ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के जरिए सूबे के हर वासी को मुफ्त उपचार की सुविधा मिल रही है। बस आपके पास हेल्थ कार्ड होना चाहिए, फिर आप पंजाब के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवा सकते हैं। अब तक इस योजना के जरिए लाखों लाभार्थियों ने अपना मुफ्त उपचार करवाया है। पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में एक मजबूत और न्यायसंगत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का निर्माण किया है।

भगवंत मान सरकार 40 लाख से अधिक लोगों को दे चुकी है लाभ

पंजाब के सीएम भगवंत मान की अगुवाई में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार इस स्कीम के लिए अब तक 40 लाख से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण कर चुकी है। यह योजना सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करती है।

एडवांस चिकित्सा देखभाल तक पहुंच का विस्तार करके, राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पंजाब के प्रत्येक नागरिक का एक सुनिश्चित अधिकार बन जाए। इस तरह से पंजाब के निवासियों के लिए यह स्कीम वरदान की तरह साबित हुई है। सूबे के कई जरूरतमंदों ने इस योजना का फायदा लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी मात दी है।

भगवंत मान सरकार ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत देती है कई फायदे

पंजाब की एएपी सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के माध्यम से सूबे के गरीब और मिडिल क्लास को महंगे इलाज से बचाने का कार्य किया है। साथ ही राज्य के सभी नागरिकों को समान स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई है। भगवंत मान सरकार की इस पहल से प्रदेश में हेल्थ सिस्टम मजबूत हुआ है। इस स्कीम के तहत परिवारों को एक ही कार्ड में कवर किया जाता है।

इसके तहत 2300 से अधिक बीमारियों को शामिल किया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत मरीज के 3 दिन प्री-हॉस्पिटल और 15 दिन पोस्ट हॉस्पिटल का खर्च कवर किया जाता है। मान सरकार मुफ्त इलाज का फायदा पंजाब के हर नागरिक को दे रही है। सरकार ने इस योजना में कोई आय सीमा नहीं रखी है। साथ ही सभी सरकारी कर्मचारी और पेंशनर भी इसका फायदा ले सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026