---Advertisement---

Bhagwant Mann की पहल से फ्री में धार्मिक जगहों पर घूम रहे बुजुर्ग, सरकार के जयकारे लगाते दिखे पंजाब के लोग

Bhagwant Mann: पंजाब के बुजुर्ग लोग जो चाहकर भी धार्मिक यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं उनके लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धार्मिक जगह पर मुफ्त में बिना किसी परेशानी के दर्शन कराए जा रहे हैं। सीएम मान की इस पहल की लोग तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2026 4:40 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान राज्य के चौतरफा विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान हर व्यक्ति विशेष को उनके द्वारा जारी योजना का फायदा मिल सके इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में बुजुर्ग हो या फिर युवा हर किसी के लिए अलग-अलग योजना लाकर सीएम भगवंत मान राज्य के लिए काम करने में पीछे नहीं हैं। वहीं इस सबके बीच अब बुजुर्ग को फ्री में धार्मिक यात्रा करने के लिए भगवंत मान नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आप नेता अमन अरोड़ा द्वारा शेयर किया गया है जिसमें सीएम मान की पहल को लेकर बुजुर्ग उनकी तारीफ करते दिखे हैं।

सीएम भगवंत मान ने बुजुर्ग लोगों के लिए की इस योजना की शुरुआत

सीएम भगवंत मान द्वारा बुजुर्ग को फ्री में यात्रा करवाने को लेकर अमन अरोड़ा ने लिखा, “तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को धार्मिक जगहों के मुफ्त और बिना किसी परेशानी के दर्शन कराए जा रहे हैं। बुजुर्ग इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी से दिल से प्रार्थना कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहली बार किसी सरकार ने बुजुर्गों की भावनाओं उम्मीदों को समझते हुए यह बड़ी पहल की है।” इस काम की लोग सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं।

Bhagwant Mann सरकार की पहल से पंजाब के बुजुर्ग लोगों के चेहरे पर आई खुशी

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग किस तरह से निशुल्क धार्मिक यात्रा को लेकर सीएम भगवंत मान की तारीफ कर रहे हैं वह जो पवित्र स्थान पर दर्शन करने के लिए नहीं जा सकते हैं। इस योजना के तहत वे धार्मिक स्थान पर दर्शन कर सकते हैं। इस दौरान सरकार यात्रा, भोजन और आवास का खर्च उठा रही है ताकि बुजुर्ग लोगों को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सीएम मान की इस पहल को लेकर लोग किस कदर खुश हैं और वह इस यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026