---Advertisement---

Bhagwant Mann: ‘अपमान के खिलाफ कानून वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं’, पंजाब CM की दो टूक; बोले- ‘जो लोग आज विरोध प्रदर्शन कर रहे’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कर दिया है कि बेअदबी करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ा एक्शन लिया जाएगा। साथ ही कहा कि यह कानून लोगों की मांग पर ही बनाया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 9, 2026 12:51 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य में धार्मिक ग्रंथों और गुरुओं का अपमान करने वालों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेने का फुल प्लान बना लिया है। नया कानून लागू होने के बाद सीएम मान पूरे राज्य में 4 दिवसीय शुक्राना यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में सीएम मान ने साफ कर दिया है कि अपमान के खिलाफ कानून वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, एएपी के सीनियर लीडर सीधे शब्दों में नए कानून का अपमान करने वालों को कड़ा संदेश दिया।

सीएम भगवंत मान बोले- ‘यह कानून लोगों की मांग पर ही बनाया गया है’

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘जो लोग आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वे ही पहले रैलियों में जाकर सरकार से अपमान के खिलाफ एक सख्त कानून बनाने की मांग किया करते थे। यह कानून लोगों की मांग पर ही बनाया गया है, और सरकार को यह कानून बनाने का अधिकार एसजीपीसी ने ही दिया है।’

सीएम मान के मुताबिक, ‘राज्य सरकार का उद्देश्य धार्मिक ग्रंथों और आस्था का सम्मान सुनिश्चित करना है तथा अपमान की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई के लिए कानूनी ढांचा तैयार करना है। वहीं विपक्ष और कुछ संगठनों ने इस कानून के कुछ प्रावधानों को लेकर सवाल उठाए हैं।’

‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान विशाल भीड़ ने सीएम भगवंत मान के प्रति दिखाया अपार प्रेम

वहीं, पंजाब सीएम भगवंत मान ने बठिंडा में ‘शुक्राना यात्रा’ में भाग लिया। इस दौरान लोगों ने बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए सीएम मान के प्रति अपना हार्दिक सम्मान व्यक्त किया। साथ ही संगत की विशाल भीड़ ने अपार प्रेम दर्शाया; जयकारे लगाते हुए यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हुई।

मालूम हो कि ‘शुक्राना यात्रा’ पंजाब सरकार की एक विशेष जनसंपर्क और धन्यवाद यात्रा है, जिसे सीएम के नेतृत्व में आयोजित किया गया है। इस यात्रा के दौरान एएपी सरकार अपने 4 सालों के कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी जनता को दे रही है। साथ ही मान सरकार पर भरोसा दिखाने के लिए लोगों का धन्यवाद करना मुख्य मकसद है। इसके अलावा, प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाना। सरकार और आम लोगों के बीच सीधा संवाद बढ़ाना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026