---Advertisement---

Bhagwant Mann: अकाल तख्त जत्थेदार पर भड़के CM Mann, लगाया जनता को ‘भड़काने’ का आरोप

Bhagwant Mann:पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर जमकर निशाना साधा है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 29, 2023 7:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर जमकर निशाना साधा है। मान ने निशाना साधते हुए कहा कि हरप्रीत सिंह आप सरकार को अल्टीमेटम दे रहे हैं। साथ ही जत्थेदार लोगों को भड़का भी रहे हैं। सीएम मान ने जत्थेदार पर बादल परिवार का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया।

भगवंत मान ने कहा कि यह सर्वविदित है कि अकाल तख्त और SGPC बादलों का पक्ष लेते रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कई जत्थेदारों का बादल परिवार ने अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि आपको बेअदबी और श्री गुरुग्रंथ साहिब के गायब स्वरूपों के लिए अल्टीमेटम जारी करना चाहिए था, यह सही होता। लेकिन आप हंसते लोगों को भड़काने के लिए अल्टीमेटम जारी कर रहे हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया पर जत्थेदार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें निर्दोष सिख युवाओं के बारे में बोलने का अधिकार है।

ये भी पढ़ें: Jalandhar Bypoll 2023: 10 मई को जालंधर लोकसभा सीट पर होगा उपचुनाव, इस दिन आएगा नतीजा

सीएम Bhagwant Mann ने किया ट्वीट

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि- ‘ਜਥੇਦਾਰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਜੀ.ਸਭ ਨੂੰ ਪਤਾ ਹੈ ਤੁਸੀਂ ਤੇ SGPC ਬਾਦਲਾਂ ਦਾ ਪੱਖ ਪੂਰਦੇ ਰਹੇ ਹੋ.ਇਤਿਹਾਸ ਦੇਖੋ ਕਈ ਜਥੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬਾਦਲਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੁਆਰਥ ਲਈ ਵਰਤਿਆ.ਚੰਗਾ ਹੁੰਦਾ ਜੇ ਤੁਸੀਂ ਅਲਟੀਮੇਟਮ ਬੇਅਦਬੀ ਅਤੇ ਗਾਇਬ ਹੋਏ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਸਰੂਪਾਂ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕਰਦੇ ਨਾ ਕਿ ਹੱਸਦੇ-ਵੱਸਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭੜਕਾਉਣ ਲਈ।’ (जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी। सभी जानते हैं कि आप और एसजीपीसी बादलों का पक्ष लेते रहे हैं। इतिहास देखें। कई जत्थेदारों को बादलों ने अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। अच्छा होता कि आप बेअदबी और श्री गुरुग्रंथ साहिब के गायब स्वरूपों के लिए अल्टीमेटम जारी करते न कि हंसते-बसते लोगों को भड़काने के लिए।)

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026