---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के लिए 25.40 करोड़ रुपये के बजट को मिली मंजूरी

Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। मान सरकार ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के लिए 25.40 करोड़ रुपये के बजट को मंजूर किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 12, 2026 3:42 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में गत 4 सालों के दौरान आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने कई सारी परियोजनाओं को शुरू किया है। ताकि सूबे की जनता को बेहतर और सुविधाजनक जिंदगी मिल सके। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार हर सेक्टर को दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में बीते दिन सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। मान सरकार के इन सभी निर्णयों का सीधा प्रभाव भविष्य में पंजाब के विकास पर देखने को मिल सकता है।

भगवंत मान सरकार ने बैठक में लिए कई अहम निर्णय

पंजाब के सीएम भगवंत मान की अगुवाई में आयोजित हुई बैठक में पंजाब में पहली बार आयोजित होने वाली एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के लिए 25.40 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। राज्य के सभी गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने की मंजूरी दी गई। बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए विधानसभा के विशेष सत्र में ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार बिल 2026’ पेश करने की मंजूरी दी गई।

वहीं, मान सरकार के 4 साल पूरे होने पर आप राज्य-स्तरीय जनसंपर्क अभियान ‘संवाद’ का आयोजन कर रही है। इसके तहत, आप पंजाब यूथ विंग ने विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं आयोजित कीं। पिछले 4 वर्षों के दौरान जनहित में मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई, विशेष रूप से युवाओं के लिए शिक्षा और खेल के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों पर। मान सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए, प्रत्येक बैठक में शामिल लोगों ने 2027 में मान सरकार की फिर से स्थापना का समर्थन करने का वादा किया।

सीएम भगवंत मान ने संत समाज और प्रमुख विद्वानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भगत गुरु रविदास जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के संबंध में चंडीगढ़ में संत समाज और प्रमुख विद्वानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘हमारी सरकार के लिए यह एक अत्यंत सौभाग्य का अवसर है। गुरु साहिब जी की शिक्षाओं और वाणी को विश्व भर तक पहुंचाने के लिए पूरे पंजाब में भव्य कीर्तन दरबार, सेमिनार, ड्रोन शो, मैराथन और शोभा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में राज्य स्तर का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आइए, हम सभी मिलकर इस पवित्र पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएं। कार्यक्रमों की सफलता के लिए संत समाज द्वारा दिए गए पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

Rain Alert 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

कल का मौसम 13 July 2026

जुलाई 12, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 12, 2026