---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में जनसंपर्क अभियान ‘संवाद’ के तहत नेताओं ने कई क्षेत्रों में कीं नुक्कड़ सभाएं, जनता ने जमकर की सरकार के कार्यों की प्रशंसा

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार को सत्ता संभालते हुए 4 साल बीत गए हैं। ऐसे में आप पार्टी के कई नेताओं ने जनसंपर्क अभियान 'संवाद' के तहत कई क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2026 3:37 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की जनता ने बंपर जीत के साथ आप यानी आम आदमी पार्टी को चुनाव में जीताया था। ऐसे में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार ने 4 सालों में कई विकास कार्यों को पूरा किया है। मान सरकार ने सूबे की लगभग हर समस्या पर ध्यान केंद्रित किया है। साथ ही उसका समाधान करने का प्रयास भी किया है। मान सरकार ने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, रोजगार, परिवहन समेत कई अन्य क्षेत्रों पर बराबरी के साथ फोकस किया है। यही वजह है कि पंजाब के नागरिक मान सरकार की जमकर प्रशंसा कर रही है।

भगवंत मान सरकार के कार्यों की जनता ने की जमकर तारीफ

पंजाब में भगवंत मान सरकार के 4 साल पूरे होने पर आप ने कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान ‘संवाद’ का आयोजन किया। इस दौरान आप नेताओं ने बुढलाडा, डेरा बस्सी, कोटकपूरा, संगरूर, मलेरकोटला, बाबा बकाला और सुल्तानपुर लोधी में लोगों के साथ नुक्कड़ सभाएं कीं और पिछले 4 सालों में मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी और सीएम मान द्वारा किए गए कार्यों की खुलकर सराहना की।

वहीं, बठिंडा में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने इस जिले के सभी नेताओं और स्वयंसेवकों के साथ विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन के दौरान, सभी स्तरों के पदाधिकारियों ने खुलकर अपने विचार, सुझाव और समस्याएं साझा की और पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के भीतर सभी मुद्दों का ठोस समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

सीएम भगवंत मान बोले- ‘लोगों ने उन 2 पार्टियों को 70 साल तक बार-बार मौका दिया’

उधर, आप के सीनियर लीडर और पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने फरीदकोट के जैतो में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मान ने कहा, ‘लोगों ने उन 2 पार्टियों को 70 साल तक बार-बार मौका दिया, लेकिन बात नहीं बनी बात तब बनी, जब 2022 में एक तीसरी पार्टी को मौका दिया गया और असली आजादी आम घरों तक पहुंचने लगी। उन्होंने आगे कहा, ‘जैतो की धरती इतिहास रचती है और इस भूमि को नमन करती है। चाहे साहित्य का क्षेत्र हो या संघर्ष का, जिस भी क्षेत्र में जब भी जरूरत पड़ी, जैतो हमेशा आगे आया और डटकर खड़ा रहा।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026