DNP India Hindi

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी जंग 2.0 रैली में मुख्यमंत्री ने भरी हुंकार, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता रहे मौजूद; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मोगा एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई नेता मौजूद रहे है। मालूम हो कि नशे के खिलाफ पंजाब सरकार ने नया कीर्तिमान रच दिया है। जिसका असर देखने को मिला है। अभी तक 49 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई किलोग्राम ड्रग्स की बरामदगी की जा चुकी है। इस दौरान मोगा में एक मेगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमे सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे। मालूम नशे के खिलाफ जारी अभियान के सफल होने के बाद पंजाब ने 2.0 को लॉन्च कर दिया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Bhagwant Mann ने नशे के खिलाफ भरी हुंकार

मोगा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि पारंपरिक पार्टियां नशे की वजह से मरने वालों की लाशों से भी पैसा कमाना जारी रखे हुए हैं! मुख्यमंत्री ने मोगा में आयोजित ‘नशीली दवाओं के खिलाफ जंग 2.0’ रैली में गरजते हुए कहा, लाखों की भीड़ को पिछली सरकारों के दौरान सरकारी वाहनों में बेची जाने वाली नशीली दवाओं की याद दिला दी गई

। नशा उन्मूलन और नशामुक्ति के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए जनता से सहयोग जारी रखने की अपील की गई। उन्होंने आगे कहा कि कृषि कार्यों के लिए नहर के पानी की उपलब्धता और दिन के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति का उल्लेख किया गया।  किसानों और कृषि श्रमिकों की शिकायतों के समाधान में मिली सफलता पर संतोष व्यक्त किया गया।

नशीली दवाओं के खिलाफ जंग के दूसरे चरण में, बच्चों को स्कूल स्तर पर भी नशीली दवाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में शिक्षक और घर पर माता-पिता बच्चों पर नजर रखेंगे ताकि आने वाली पीढ़ी को नशीली दवाओं से बचाया जा सके।

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब वासियों से की ये खास अपील

‘नशीली दवाओं के खिलाफ जंग 2.0’ के तहत, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने मोगा में विशाल रैली को संबोधित किया! उन्होंने कहा, “जब हमने नशीली दवाओं के खिलाफ जंग शुरू की थी, तब कोई भी आगे आकर नशीले पदार्थों के तस्करों के बारे में जानकारी देने को तैयार नहीं था।

पिछले एक साल में, नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है और उनके घर ध्वस्त किए गए हैं, जिससे लोगों को यकीन हो गया है कि यह एक ईमानदार सरकार है, यह एक ऐसी सरकार है जो किसी से नहीं डरती।” उन्होंने आगे कहा कि “हर गाँव में शानदार खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। नशे की लत में फंसे युवाओं को नशे से बाहर निकालकर खेलों की ओर आकर्षित करना और उनके रोजगार के साधन उपलब्ध कराना जरूरी है।

इसके लिए पूरी सरकार प्रतिबद्ध है। पिछली सरकारों ने युवाओं को नशे की ओर धकेला, लेकिन हमारी सरकार पहली ऐसी सरकार है जो नशीले पदार्थों के तस्करों के घर ध्वस्त कर रही है।

 

Exit mobile version