स्वास्थ्य के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann सरकार का ऐतिहासिक कदम, 100 नए आम आदमी क्लीनिक का होगा निर्माण, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। लाखों लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जिससे राज्य के लाखों लोगों को फायदा पहुंच रहा है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में लगातार नए काम किए जा रहे है। गौरतलब है कि शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में राज्यवासियों को फायदा पहुंच रहा है।

इसी बीच सरकार की तरफ से एक बड़ा ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त को राज्य में 100 नए आम आदमी क्लीनिक खोला जाएगा। इसकी जानकारी खुद आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल पर दी है।

राज्य में खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “25 अगस्त से पंजाब में शुरू होंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक 25 अगस्त से 100 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए जाएंगे।

इसके साथ ही पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1,090 हो जाएगी। मान सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक घर के नज़दीक गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है”। बताते चले कि पहले सरकार ने 15 जून से 81 क्लीनिक शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन उस वक्त क्लीनिकों के शुभारंभ को टाल दिया गया। अब 25 अगस्त से 100 नई आम आदमी क्लीनिक की शुरूआत की जाएगी।

मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं

इन आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों को कई आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं। –

इन सेवाओं के माध्यम से लोगों को शुरुआती स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।

Exit mobile version