‘असली ठेकेदार…’ दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग और सरकारी ऐप लॉन्च पर बिफरे Anurag Dhanda, लोगों से कही ये बात

Anurag Dhanda: दिल्ली सरकार की तरफ से ऑनलाइन बुकिंग की गई और इसे लेकर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं इस पर आप नेता ने भी कटाक्ष किया है। जानिए क्या कहा उन्होंने जो चर्चा में है।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम की तरफ से ऑनलाइन शराब बिक्री की बात सामने आई है। इसे मंजूरी दे दी गई लेकिन इसे लेकर विपक्ष हमलावर हो गए हैं। इस लिस्ट में आप नेता अनुराग ढांडा का नाम भी शामिल है जिन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा लॉन्च किए गए ऐप को लेकर निशाना साधा। जिस अंदाज में उन्होंने कटाक्ष किया। बीजेपी को अपने निशाने पर लेते हुए आखिर अनुराग ढांडा ने क्या कहा। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है। किस तरह से दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर तंज किया गया है।

दिल्ली में ऑनलाइन शराब बिक्री पर बिफरे आप नेता

दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है जहां एप के जरिए सरकार ने इस सुविधा को लॉन्च किया है। कहा जा रहा है कि फिलहाल होम डिलीवरी का कोई ऑप्शन नहीं है। शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए 25 साल की उम्र होना अनिवार्य है तो इसके साथ ही इसके तहत कई नियम बनाए गए हैं। शराब खरीदने वाले लोग सरकारी लाइसेंस वाली दुकान से खुदरा ऑर्डर कर सकते हैं और इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट भी करना पड़ेगा। अनुराग ढांडा इस पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहे हैं।

Anurag Dhanda ने बीजेपी पर किया कटाक्ष

वहीं इसके साथ ही आप नेता ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “शराब के असली ठेकेदार बीजेपी वाली ही है अब लोगों की आंखों से पर्दा हट रहा है।” जहां दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बिक्री ने निश्चित तौर पर एक अलग ही विवाद की शुरुआत कर दी है। ऐसे में अनुराग ढांडा ने भी कटाक्ष किया है। दिल्ली लिक्विर एप के जरिए घर बैठे आप ऑनलाइन पेमेंट के जरिए बुक कर सकते हैं। सरकारी शराब की दुकान पर ही आप सुविधा ले सकते हैं लेकिन घर बैठकर आपको यह नहीं मिलने वाला है।

 

 

Exit mobile version