वैश्विक निवेश की दिशा में यूपी में CM Yogi Adityanath ने लाया बदलाव, रिफॉर्म के साथ परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म मंत्र पर हो रहा विकास

CM Yogi Adityanath: वैश्विक निवेश को लेकर बात करते हुए आखिर यूपी मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया। किस तरह से बताया गया कि यह परिवार की खुशियों से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में आज वैश्विक निवेश को लेकर एक के बाद एक कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इसे लेकर गवर्नमेंट आफ यूपी ने बताया कि कैसे वर्ष 2017 से पहले और बाद में विकास में अंतर साफ तौर पर देखा जा सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से बताया गया कि वैश्विक निवेश आकर्षित करने की पहले की ना तो स्पष्ट भी देती थी और ना ही खास कार्य परियोजना लेकिन उनकी सरकार की वजह से स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। आज उत्तर प्रदेश रिफॉर्म परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र से वैश्विक निवेश और औद्योगिक विकास की कार्य संस्कृति पर काम कर रहा है।

सिंगापुर के डेलीगेशन के साथ बैठक में CM Yogi Adityanath किन मुद्दों पर करेंगे बात

इसे लेकर बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और निवेश अनुकूल वातावरण से आज उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है। इसी बढ़ते वैश्विक विश्वास को नई ऊंचाई देने के लिए सिंगापुर के डेलीगेशन के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं, वर्तमान की परियोजनाओं को गति देने और निवेश को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू करने पर चर्चा होगी।”

कैसे निवेश का है परिवार की खुशहाली से जुड़ाव

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “हर निवेश से नया उद्योग, हर उद्योग से नया रोजगार और हर रोजगार से परिवारों में खुशहाली, इसी संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।” इसके साथ ही बताया गया कि उत्तर प्रदेश में सरकार की मदद से निवेश के साथ-साथ उद्योग रोजगार और परिवार की खुशहाली सब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर कोई भी निवेश करता है तो यह न सिर्फ राज्य की अर्थव्यवस्था बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार में भी मददगार है और यह विकास के लिए जरूरी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से निश्चित तौर पर हर परिवार का विकास हो रहा है और यूपी अलग कहानी लिख रही है।

 

 

Exit mobile version