CM Yogi Adityanath की पहल से हर गरीब परिवार का हो रहा कल्याण! 16 करोड़ लोगों को मिल रहा है फ्री में राशन, दिवाली पर दिया जाएगा तोहफा

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिल रहा है और इससे निश्चित तौर पर करोड़ों लोगों को फायदा हुआ है। इसे लेकर आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया। आइए जानते हैं।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल में न सिर्फ अमीरों का विकास हो सके बल्कि हर गरीब परिवार सरकारी योजनाओं का लुत्फ उठा सके इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार तत्पर हैं। निश्चित तौर पर विकास को गति देने में गरीब परिवार का अपना ही एक अलग योगदान है। वहीं मुख्यमंत्री का मानना है कि उनकी सरकार विकास को गति देने के साथ-साथ विरासत को सम्मान करते हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी योजनाओं का लाभ किस तरह से गरीब परिवारों को मिल रहा है इस बारे में गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से जानकारी दी गई है।

कैसे CM Yogi Adityanath की पहल से गरीबों का हो रहा कल्याण

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों को मिल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 65 लाख गरीब परिवारों को अपना पक्का आवास मिल रहा है जिससे उन्हें किसी के सहारे रहने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना में ही आवास उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 10 लाख करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा मिली है। 2 करोड़ प्रदेश में उज्ज्वला योजना से रसोई गैस का सिलेंडर ले रहे हैं।

कैसे छात्रों से लेकर बेटियों तक के कल्याण के लिए हो रहा काम

वहीं वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं दीपावली पर फ्री में सिलेंडर हर आयुष्मान उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक-एक फ्री में दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 67 लाख छात्रों को 10 वीं से पहले और बाद छात्रों को स्कॉलरशिप की सुविधा प्रदान की जा रही है। 5 लाख से अधिक बेटियों की शादी मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। वहीं बेटी की शादी को लेकर 100000 का योगदान सरकार की तरफ से प्रदान किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि गरीब परिवारों के लिए 16 करोड़ से ज्यादा निशुल्क राशन की सुविधा प्राप्त उपलब्ध कराई गई है।

इन योजनाओं से उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों का विकास संभव हो पा रहा है।

Exit mobile version