CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में आधुनिक एयरपोर्ट नेटवर्क के विस्तार से निश्चित तौर पर पर्यटन में एक अभूतपूर्व संभावना को बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही कई अन्य मामलों में भी विस्तार नजर आ रहे हैं। इस बारे में आखिर गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से क्या पूरी जानकारी दी गई है। कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश में नई संभावनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। निश्चित तौर पर यूपी में पर्यटन के साथ-साथ निवेश और नई संभावनाएं जागृत हो रही है। आइए जानते हैं इसे लेकर पूरी खबर क्या है।
नए उत्तर प्रदेश की समृद्धि का सशक्त आधार हो रहा सरकार की वजह से तैयार
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधुनिक एयरपोर्ट नेटवर्क के विस्तार से पर्यटन, व्यापार, लॉजिस्टिक्स और निवेश की नई संभावनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। https://t.co/XYpI7pHKyo
— Government of UP (@UPGovt) October 27, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधुनिक एयरपोर्ट नेटवर्क के विस्तार से पर्यटन, व्यापार, लॉजिस्टिक्स और निवेश की नई संभावनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। जहां हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार होने से नए उत्तर प्रदेश की समृद्धि का सशक्त आधार तैयार किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हवाई संपर्क के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नई उड़ान भर रहा है। जहां 17 एयरपोर्ट का नेटवर्क विस्तृत किया गया है।
कैसे पर्यटन से लेकर निवेश तक का हो रहा विस्तार
वहीं इसके साथ ही बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ वैश्विक कनेक्टिविटी को विस्तार मिला है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को नया आयाम मिल रहा है। इसके साथ ही बताया गया कि महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के माध्यम से अयोध्या से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है तो वहीं पर्यटन का विस्तार व्यापार को प्रोत्साहन और लॉजिस्टिक को मजबूती प्रदान की जा रही है। निश्चित तौर पर बेहतर हवाई संपर्क से विकास को नई गति प्रदान की जा रही है।
यह सच है कि उत्तर प्रदेश में विकास को जिस तरह से गति दी जा रही है इसमें हवाई कनेक्टिविटी काम बहुत बड़ा योगदान है। इसकी वजह से निवेश संभव हो सका है और बिजनेस में भी विस्तार हुआ है।
