---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ जारी अभियान के 193 दिन पूरे, 350 अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर लगाम कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 2, 2026 2:34 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर लगाम कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी दी कि राज्य में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के 193 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 350 अपराधियों को गिरफ्तार या कानून के शिकंजे में लिया है। सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य पंजाब को अपराध और संगठित आपराधिक गतिविधियों से मुक्त बनाना है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित माहौल में जीवन व्यतीत कर सकें।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 586 रेड की गईं। 350 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

4 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 4 हथियार बरामद किए गए पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। राज्यभर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, नियमित तलाशी अभियान चलाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

सरकार का दावा है कि अभियान के दौरान कई जिलों में समन्वित कार्रवाई करते हुए अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। राज्य सरकार का कहना है कि केवल छोटे अपराधों पर ही नहीं, बल्कि संगठित अपराध, गैंग गतिविधियों और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026