---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 413 दिन पूरे, 80 से अधिक ड्रग्स तस्करों पर कसा शिकंजा, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 413 दिन पूरे हो चुके है। पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 19, 2026 1:57 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 413 दिन पूरे हो चुके है। पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अभी तक 59 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं हर दिन भी अच्छी खासी गिरफ्तारी हो रही है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

इसके अलावा राज्य में भी नशे के खिलाफ जारी अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। वहीं नशे के खिलाफ जारी अभियान के 413वें दिन पंजाब पुलिस इंडिया को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने 70 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स की बरामदगी की है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स  पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 89 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 74.5 किलोग्राम हेरोइन, 3299 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 13,080 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की। 28 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।

पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 89 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 413 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या –  59476 हो गई है।

CM Bhagwant Mann का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

दी जानकारी के अनुसार “पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।89 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल 74.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। कुल 3299 गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। कुल 13080 रुपये नशीले पदार्थों की रकम बरामद की गई।

13 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 59476। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 28 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nishant Kumar

मई 8, 2026

Bengal Politics

मई 8, 2026

Sanjay Raut

मई 8, 2026

Vijay Thalapathy

मई 8, 2026

Nida Khan

मई 8, 2026

Punjab News

मई 7, 2026