---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 548 दिन पूरे, 76 हजार से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे को लेकर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिससे राज्य में नशे को लेकर कमी देखी जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 1, 2026 1:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे को लेकर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि पंजाब सरकार नशे को लेकर काफी सक्रिय है। इसी का नतीजा है कि अभियान के 548 दिन पूरे हो चुके है और हो रोज पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है और ड्रग्स तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

सबसे अहम बात है कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा अभी तक 76 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जा चुका है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 55 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 2.4 किलोग्राम हेरोइन, 28 किलोग्राम अफ़ीम, 75 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹15,650 बरामद किए।

इसके अलावा, 8 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया”। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 55 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 548 दिनों में गिरफ्तार। ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 76,756 हो गई है।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर 

आगे दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 55 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। कुल ज़ब्त हेरोइन – 2.4 किलोग्राम। कुल ज़ब्त अफीम – 28 किलोग्राम।

कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 75। कुल बरामद ड्रग मनी – 15,650 रुपये। 548 दिनों में गिरफ्तार ड्रग एडिक्ट्स -76,756। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 8 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 15, 2026

Rashifal 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026