CM Bhagwant Mann: नशे को लेकर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि पंजाब सरकार नशे को लेकर काफी सक्रिय है। इसी का नतीजा है कि अभियान के 548 दिन पूरे हो चुके है और हो रोज पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है और ड्रग्स तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
सबसे अहम बात है कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा अभी तक 76 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जा चुका है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 55 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 2.4 किलोग्राम हेरोइन, 28 किलोग्राम अफ़ीम, 75 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹15,650 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟒𝟖 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 55 drug smugglers and recovered 2.4 kg of heroin, 28 kg of opium, 75 intoxicant pills and ₹15,650 in drug money… pic.twitter.com/Y2WquNwIHO
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 1, 2026
इसके अलावा, 8 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया”। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 55 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 548 दिनों में गिरफ्तार। ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 76,756 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
आगे दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 55 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। कुल ज़ब्त हेरोइन – 2.4 किलोग्राम। कुल ज़ब्त अफीम – 28 किलोग्राम।
कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 75। कुल बरामद ड्रग मनी – 15,650 रुपये। 548 दिनों में गिरफ्तार ड्रग एडिक्ट्स -76,756। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 8 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
