CM Bhagwant Mann: नशे को लेकर पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार और पुलिस मिलकर लगातार एक्शन मोड़ में नजर आ रही है। मालूम हो कि जारी अभियान के 556 दिन पूरे हो चुके है।
पुलिस की तरफ से लगातार छापेमारी की जा रही है और ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी भी की जा रही है साथ ही कैश भी मिल रहे है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुके है। चलिए बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।
नशे के लेकर पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 100 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 353 ग्राम हेरोइन, 7 किलो गांजा, 6 किलो पोस्ता भूसा और 285 नशीली गोलियां बरामद कीं।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟓𝟔 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 100 drug smugglers and recovered 353 grams of heroin, 7 kg of ganja, 6 kg of poppy husk and 285 intoxicant pills from… pic.twitter.com/DBgpEgWf86
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 9, 2026
इसके अलावा, 09 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 100 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 556 दिनों में गिरफ्तार कुल ड्रग तस्करों की संख्या – 77559 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann के प्रयासो का दिखा असर
गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के प्रयासो का ही नतीजा है कि नशे को लेकर काफी हद तक कमी देखी गई है। दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 100 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। कुल ज़ब्त हेरोइन -353 ग्राम। कुल ज़ब्त पोस्ता भूसा – 6 किलोग्राम।
कुल ज़ब्त गांजा – 7 किलोग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 285 हो गई है। 556 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 77559 हो गई है। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की अगुवाई वाली पुलिस टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 9 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया।







