---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नगर निगम चुनाव में आप की शानदार जीत से गदगद हुए आप कार्यकर्ता और नेता, आनंदपुर साहिब में भी दर्ज की ऐतिहासिक जीत

CM Bhagwant Mann: पंजाब के नगर निकाय चुनाव के नतीजे आना शुरू हो चुके है। जिसमे आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 29, 2026 3:51 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के नगर निकाय चुनाव के नतीजे आना शुरू हो चुके है। जिसमे आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक आम आदमी पार्टी 706 सीटों पर आगे चल रही है, या जीत दर्ज कर चुकी है। बता दें कि नतीजे आने के बाद से ही अब आप के वरिष्ठ नेतओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने इस जीत पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इसके अलावा दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नगर निगम चुनाव में शानदार जीत की और अग्रसर 

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में ‘आप’ को अभूतपूर्व समर्थन मिला! नगर निगम चुनावों में, आप के उम्मीदवारों ने कुल 13 वार्डों में से 11 में जीत हासिल की; क्षेत्र के निवासियों ने मान सरकार की जनहितैषी नीतियों का सम्मान किया।

धूरी नगर परिषद चुनाव में निवासियों ने मुख्यमंत्री मान का समर्थन किया! आप उम्मीदवारों ने 21 में से 20 सीटें जीतीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान के क्षेत्र के निवासियों ने ईमानदार राजनीति का समर्थन किया”।

आप की शानदार जीत पर मनीष सिसोदिया ने किया ट्वीट

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री ने  आप की शानदार जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लटफार्म एक्स पर लिखा कि

“पंजाब में Urban Local Body चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की और बढ़ रही है। ये जीत जनता का संदेश है सीएम भगवंत मान सरकार के काम से जनता खुश है। साथ ही जनता का संदेश है – ED Party की घटिया राजनीति पंजाब की जनता को स्वीकार नहीं है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026