---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: आम आदमी पार्टी ने मोहाली में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के दफ्तरों के सामने किया विरोध प्रदर्शन, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: आप के कार्यकर्ताओं ने मोहाली में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 20, 2026 4:19 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर सियासी गर्मी बढ़ती नजर आई जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोहाली में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों पर पंजाब के हितों की अनदेखी करने और जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए।

इस प्रदर्शन को लेकर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। दरअसल CM Bhagwant Mann के कथित वीडियो मामले में अकाल तख्त साहिब से हुकमनामा जारी किया गया था। जिसके बाद सियासत गरमा गई है।

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के दफ्तरों के सामने आप का विरोध प्रदर्शन

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब-विरोधी शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी मुर्दाबाद!! कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने मोहाली में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के दफ्तरों के सामने, CM Bhagwant Mann को बदनाम करने की नापाक साज़िश के ख़िलाफ़ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

पंजाब के लोग शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी की चालों से अच्छी तरह वाकिफ़ हैं और पंजाब में उनकी चालों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे”। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने बरनाला में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के खिलाफ़ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला?

पंजाब के CM Bhagwant Mann के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित फर्जी वीडियो को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने इसे भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल की सोची-समझी साजिश करार दिया है। वहीं आज पार्टी की तरफ से जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

जिसका फोटो-वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चले कि पंजाब में 2027 के शुरूआत में ही विधानसभा चुनाव होने है। जिसे देखते हुए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 20, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 20, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 20, 2026

Donald Trump

जून 20, 2026