---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘आज जंतर-मंतर पर उमड़ा जनसैलाब…’ दिल्ली शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने का बाद दिल्ली में आप की विशाल रैली, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: आज दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की विशेष रैली आयोजित की गई थी। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री सीएंम मान मौजूद थे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2026 4:40 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज ऐवन्यू कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद आज दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की विशेष रैली आयोजित की गई थी। जिसमे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत, आप नेता संजय सिंह, समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।  इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि क्लीन चिट मिलने के बाद एक बार फिर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया एक्टिव हो गए है।

CM Bhagwant Mann ने दी अहम जानकारी

पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज जंतर-मंतर पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली ही नहीं, पूरा देश अपने लोकनायक Arvind Kejriwal जी के साथ खड़ा है।जिस साज़िश के तहत भाजपा ने अपनी एजेंसियों के माध्यम से आम आदमी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की, वह अब देश के सामने बेनकाब हो चुकी है।

लोकतंत्र को दबाव और डर से कुचला नहीं जा सकता। पंजाब की धरती से मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि जहाँ अन्याय होगा, वहाँ हम मजबूती से खड़े मिलेंगे। यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई है।जंग जारी रहेगी। इंकलाब ज़िंदाबाद!

आप की रैली में क्या बोले अरविंद केजरीवाल

रैली को संबोधित करते हुए आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “मैं भारत माँ से प्यार करता हूँ और मैंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और विकास के लिए समर्पित कर दिया। जब मैं आयकर विभाग में कमिश्नर था तो वहां भी मेरी ईमानदारी के चर्चे होते थे, मेरी ईमानदारी की कसमें खाई जाती थीं।

इसके बाद जब मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री बना, उस दौरान भी मैंने किसी से भी एक पैसा नहीं लिया और पूरी ईमानदारी से काम किया लेकिन पता नहीं क्यों मोदी जी मुझसे नफ़रत करते हैं”।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026