---Advertisement---

बाढ़ पीड़ितों की मदद के आप महिला विंग पंजाब ने संभाला मोर्चा; CM Bhagwant Mann के मंत्री भी कर रहे है बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ के कारण कई जिलों में तबाही मच गई है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, और लाखों लोग बेघर हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 11, 2025 4:58 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ के कारण कई जिलों में तबाही मच गई है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि पूरे देश से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोग राहत सामग्री भेज रहे है। यहां तक CM Bhagwant Mann सरकार के मंत्री और आप के विधायक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है, और वहां पर फंसे लोगों की मदद कर रहे है, और राहत सामग्री मुहैया कर रहे है। इसी बीच बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आप महिला विंग पंजाब ने मोर्चा संभाल लिया है।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के आप महिला विंग पंजाब ने संभाला मोर्चा

बता दें कि आप महिला विंग पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अमृत ​​ग्रामीण की जिला अध्यक्षा श्रीमती गीता गिल ने अजनाला विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गाँवों में लोगों को सहायता प्रदान की। पेयजल संकट के दौरान जल सेवा की व्यवस्था की गई और महिलाओं को आवश्यक वस्तुएँ वितरित की गईं।

यह आप की जनसेवा है। जिला अध्यक्ष मैडम मनजोत कौर जी के नेतृत्व में चब्बेवाल (जिला होशियारपुर) की हलका संयोजक मैडम सुमनदीप जी ने बाढ़ प्रभावित गांव दादी कोठी का जायजा लिया और राहत सामग्री प्रदान की”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब के मंत्री, विधायक, आप के कार्यकर्ता समेत सभी लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है, और लोगों से मुलाकात कर रहे है।

CM Bhagwant Mann सरकार में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा

बता दें कि CM Bhagwant Mann सरकार में स्वास्थ्य मंत्री AAP balbir और विधायक गुरदीप रंधावा ने डेरा बाबा नानक के बाढ़ प्रभावित गाँवों में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए घरों के परिवारों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी का युवा क्लब बाढ़ पीड़ितों की लगातार मदद कर रहा है। टूटे हुए तटबंधों की मरम्मत और प्रभावित परिवारों के घरों तक पहुँचकर राहत सामग्री पहुँचाने का काम लगातार जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 3 May 2026

मई 2, 2026

कल का मौसम 3 May 2026

मई 2, 2026

Anurag Dhanda

मई 2, 2026

Tamil Nadu Exit Poll 2026

मई 2, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मई 2, 2026

Bhagwant Mann

मई 2, 2026