---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की सरकार में कोशिशों के बाद भी छिप नहीं पाएंगे गैंगस्टर, 166वें दिन 704 रेड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर का खात्मा पंजाब से हो रहा है इस बात का सबूत है पंजाब पुलिस का एक्शन जहां बताया गया है कि 166वें दिन उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी है। एजीटीएफ के साथ मिलकर उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी की।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2026 12:51 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब से गैंगस्टर का नामोनिशान खत्म हो सके इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। इसके लिए एक अलग मिशन की शुरुआत की गई है जिसके जरिए उन सभी लोगों की गिरफ्तारी हो रही है जो गैंगस्टर काम में लिप्त हैं। वहीं इस सबके बीच 166 दिन आखिर पंजाब पुलिस को किस तरह से सफलता मिली है और सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब में गैंगस्टरों पर किस कदर वार किया गया है। इस बारे में पंजाब पुलिस ने पूरी जानकारी दी है और बताया है कि एजीटीएफ के साथ मिलकर उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

जानिए पंजाब पुलिस को किस तरह बड़ी सफलता लगी हाथ

पंजाब पुलिस ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा, “गैंगस्ट्रान ते वार’ पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, पूरे राज्य में पहचानी गई और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड के ज़रिए गैंगस्टर नेटवर्क पर अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी।” इसके साथ ही अभी बताया गया की 704 जगह पर रेड की गई जिसमें 405 लोग गिरफ्तार किए गए। इसके साथ 11 घोषित अपराधी को पकड़ा गया और दो हथियार बरामद किए गए हैं। जाहिर तौर पर पंजाब पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि अपराधियों की गिरफ्तारी इस बात का सबूत है कि गैंगस्टर का खात्मा पंजाब से हो रहा है।

CM Bhagwant Mann के निर्देश पर अब तक हुई कितनी गिरफ्तारियां

इसके साथ ही ही यह भी बताया गया कि गैंगस्टर ते वार कैंपेन शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियां 44,102 हो गई हैं। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब पक्का करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पंजाब को गैंगस्टर फ्री बनाया जाए और अपराधियों को जड़ से खत्म किया जा सके इसके लिए सीएम भगवंत मान हरसंभव प्रयाग कर रहे हैं। अलग-अलग मुहिम के जरिए राज्य के कोने-कोने में छिपे हुए अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है हर दिन गिरफ्तारियां हो रही है। पंजाब को सुरक्षा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

Rain Alert 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026

Jharkhand News

जुलाई 20, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026