CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर की वजह से पंजाब का माहौल खराब ना हो सके और युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। इसके लिए सरकार कोई कमी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। वहीं इस सबके बीच गैंगस्टर ते वार मुहिम के तहत हर दिन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर पंजाब पुलिस लगातार इस मुहिम को सफल बनाने के लिए अडिग है। वहीं इस सब के 277वें दिन एक बार फिर उन्हें बड़ा सफलता हाथ लगी है जहां पंजाब के साथ 527 जगह पर छापे मारे गए। जानिए इसका परिणाम क्या निकला है।
जानें किस तरह सीएम भगवंत मान के निर्देश पर हो रहा काम
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟕𝟕 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified locations across the state.
✔️ 527 raids conducted
✔️ 223 individuals arrested
✔️ 2 proclaimed offenders apprehendedWith this, total arrests have reached 80,458 since the launch of the campaign.
Punjab Police remains committed to dismantling gangster networks and ensuring a safer Punjab.
📞 Share information anonymously: Anti-Gangster Helpline – 93946-93946
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 25, 2026
पंजाब पुलिस की तरफ से इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया कि एजीटीएफ के साथ मिलकर इस राज्यव्यापी मुहिम को अंजाम दिया गया। जहां 527 जगह पर छापे मारे गए और 223 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अडिग सरकार की तरफ से इस कैंपेन को जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है जहां बताया जा रहा है कि 277वें दिन दो घोषित अपराधी को पकड़ा गया। राज्य में भी इस कार्रवाई को लगातार जारी रखा जा रहा है और गैंगस्टर नेटवर्क को धराशाई करने के लिए प्रयासरत है।
CM Bhagwant Mann किस तरह से मुहिम को दिया जा रहा अंजाम
वहीं बताया जा रहा है कि सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर चल रहे इस मुहिम के शुरू होने के बाद से कुल 80,458 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब पक्का करने के लिए कमिटेड है। इसके साथ ही गुमनाम रूप से आप कोई भी जानकारी अपराधियों के खिलाफ पुलिस को शेयर कर सकते हैं और इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इसके तहत लगातार एक्शन लिया जाता है।
पंजाब को गैंगस्टर से पूरी तरह से मुक्त करने के लिए सरकार हर संभव जुटीं नजर आ रही है।
