CM Bhagwant Mann की अद्भुत पहल है ‘मेरी दुकान मेरे नाम’ स्कीम, देखें हर वर्ग की भलाई के लिए कैसे काम कर रही सरकार

CM Bhagwant Mann: लंबे समय से दुकान का किराया देने वाले दुकानदारों को मलिकाना हक मिलने वाला है और ऐसे में निश्चित तौर पर पंजाब सरकार की तरफ से यह लोगों के लिए तोहफे से कम नहीं है। जानिए क्या है पूरी डिटेल्स।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों के हित में सरकार एक के बाद एक योजना सरकार की तरफ से लाई जा रही है। यही वजह है कि मेरी दुकान मेरे नाम स्कीम के तहत भी हर दुकानदार को इसका फायदा मिल सके। इसके लिए सरकार तत्पर है। कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि कैसे ट्रेडविंग और बिजनेस पार्टनर्स के साथ मीटिंग के बाद इसका सफल परिणाम निकला। सीएम भगवंत मान की स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स भी बताई गई है। जानिए क्या है पूरी खबर और किस तरह लोगों को इसका फायदा मिला है।

‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ से कैसे मान सरकार ने व्यापारियों को दिया तोहफा

डॉक्टर बलबीर सिंह ने इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए कहा, “आज त्रिपुरी, पटियाला में ट्रेड विंग और बिज़नेस पार्टनर्स के साथ मीटिंग हुई और ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ स्कीम समेत व्यापारियों की भलाई के लिए मान सरकार की पहलों के बारे में जानकारी शेयर की गई। इस मौके पर ललित कुमार जी को डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी बनाए जाने पर बधाई दी गई। मेहनती साथियों का सम्मान और हर वर्ग की भलाई ही मान सरकार की पहचान है।”

क्या है CM Bhagwant Mann की ‘मेरी  मेरे नाम’ योजना 

जहां तक बात कदुकानरें ‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना की तो यह सालों से सरकारी दुकान में किराएदार रहे दुकानदार को मालिकाना हक देने को लेकर मुहिम है। यह उन छोटे-छोटे बिजनेस करने वाले लोगों के लिए तोहफा है जो सालों से नगर निगम या नगर काउंसिल की दुकानों में किराया देकर अपना गुजारा चला रहे हैं। बता दे कि ये दुकान सिर्फ सरकारी होनी चाहिए प्राइवेट दुकानों के लिए यह नहीं है। वहीं यह ऐसे लोगों के लिए है जो 2020 से पहले काम से कम 12 साल से किराया दे रहे थे। ऐसे दुकानदार को मालिकाना हक दिया जाएगा और उनकी भलाई के लिए काम किया जाएगा।

जाहिर तौर पर पंजाब में सीएम भगवंत मान के हर योजना का फायदा लोगों को मिल रहा है और कानूनी तौर पर मालिकाना हक दुकानदारों को मिले यह लक्ष्य है। इसके लिए सरकार तत्पर है।

 

 

Exit mobile version