CM Bhagwant Mann : पंजाब को नशामुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के द्वारा बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही मान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध ‘अभियान को बड़ी सफलता मिली है। इसकी जानकारी पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। जिसमें बताया गया है कि, इस अभियान में कई नशा तस्करों को पकड़ा गया है।
CM Bhagwant Mann के युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को मिली बड़ी सफलता
पंजाब पुलिस ने भगवंत मान सरकार के सबसे महत्वपूर्ण अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ की सफलता को एक्स पर साझा करते हुए लिखा, पंजाब | ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के 601 दिन नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 111 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
देखें वीडियो
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟔𝟎𝟏 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 111 drug smugglers and recovered 251 grams of heroin, 2,111 intoxicant pills, and ₹2,950 in drug money.
Additionally, 12 individuals were counselled and encouraged to undergo de-addiction and rehabilitation treatment.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 24, 2026
पुलिस ने उनके पास से 251 ग्राम हेरोइन, 2,111 नशीली गोलियां और नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़ी 2,950 रुपये की नकदी बरामद की। इसके अलावा, 12 लोगों की काउंसलिंग की गई और उन्हें नशा मुक्ति तथा पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया।’
‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ कब शुरु हुआ और इसका उद्देश्य
आपको बता दें, पंजाब के युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार ने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान की शुरुआत 1 मार्च 2025 को की थी। पंजाब में बढ़ रही ड्रग की समस्या पर ये एक बड़ा प्रहार है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पंजाब को पूरी तरह से नशामुक्त करना है। इसी लिए युवाओं और स्कूली छात्रों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि उनका भविष्य बचाया जा सके। इस अभियान के तहत नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता मिल रही है। इसके साथ ही नशा तस्करों की प्रोपर्टी को भी जब्त किया जा रहा है। नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार उनका इलाज करा रही है और मुख्यधारा से जोड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। खबरों की मानें तो 90 हजार से ज्यादा नशे से प्रभावितों का इलाज और काउंसलिंग हो चुका है।
