---Advertisement---

1 करोड़ महिलाओं को सत्कार राशि का फायदा देना है CM Bhagwant Mann का लक्ष्य, जानिए कितनी मिली है सफलता

CM Bhagwant Mann: महिलाओं को आत्मनिर्भर और किसी के सामने भी खुलकर अपनी बात रखने के लिए आत्मविश्वास जगाने का काम कर रही है पंजाब सरकार, 1291 करोड़ की राशि प्रदान की गई है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2026 11:56 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की माताओं और बहनों को आत्मसम्मान मिल सके और उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत ना पड़े इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से हर महीने हजार से 1500 रूपये खाते में डालने का काम किया जा रहा है। यह निश्चित तौर पर पंजाब में एक क्रांति से कम नहीं है। वहीं इस सबके बीच बीते दिन नवंबर की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर सीएम भगवंत मान की तरफ से महिलाओं के खाते में पैसे भेजने का काम किया गया और इसे सोशल रिवॉल्यूशन का नाम दिया गया। आइए जानते हैं पंजाब सरकार की इस पहल के बारे में जिसकी जानकारी सीएम भगवंत मान की तरफ से दी गई है।

पंजाब की 37 लाख 43 हज़ार माताओं-बहनों को 1291 करोड़ रुपये सौगात

सीएम भगवंत मान ने इसे लेकर x प्लेटफार्म पर कहा, “आज अबोहर में ‘मुख्यमंत्री मावां धिया सत्कार योजना’ के बड़े फंक्शन के दौरान पंजाब की 37 लाख 43 हज़ार से ज़्यादा माताओं-बहनों के अकाउंट में 1291 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर की गई।” जाहिर तौर पर इतनी बड़ी रकम पंजाब की महिलाओं की तरक्की के लिए देना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है जो करने में मान सरकार पीछे नहीं है और उनका मकसद सिर्फ पंजाब की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

क्या CM Bhagwant Mann की तरफ से मुहिम का लक्ष्य

वहीं इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने कहा कि “यह स्कीम एक ‘सोशल रेवोल्यूशन’ है, जो हमारी बेटियों-बहनों को आर्थिक रूप से मज़बूत करेगी और उनका आत्म-सम्मान बढ़ाएगी… हमारा लक्ष्य पंजाब की 1 करोड़ महिलाओं को इस स्कीम से जोड़ना है। पंजाब की महिलाओं को आर्थिक आज़ादी देने का जो वादा हमने किया था, उसे पूरा करने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।” इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। सीएम भगवंत मान का लक्ष्य महिलाओं को वह आर्थिक आजादी देना है जो सालों से वह सपना देख रही है। घर के बाकी सदस्यों पर निर्भर न रहना पड़े यही सरकार का मकसद है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Pollution

नवम्बर 2, 2026

Rahul Gandhi

नवम्बर 2, 2026

Punjab News

नवम्बर 1, 2026

Rashifal 2 November 2026

नवम्बर 1, 2026

Rain Alert 2 November 2026

नवम्बर 1, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 1, 2026