---Advertisement---

CM Bhagwant Mann बनाएंगे पंजाब के बच्चे को कंप्यूटर एक्सपर्ट, सरकारी गर्ल्स स्कूल की 5 मंजिला इमारत की बदली तस्वीर

CM Bhagwant Mann: लड़कियों के लिए पांच मंजिला इमारत में खोले गए स्कूल में कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध कराने के पीछे क्या है सरकार का लक्ष्य। कैसे यह पंजाब की शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए काफी है आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 17, 2026 2:14 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: तकनीकी के इस युग में हर एक को कंप्यूटर की जानकारी होनी जरूरी है। इसी वजह से सीएम भगवंत मान की नई पहल चर्चा में है जहां उन्होंने सरकारी गर्ल्स स्कूल की 5 मंजिला इमारत में अलग से कंप्यूटर लैब तैयार करवाया है जो जाहिर तौर पर उनके भविष्य के लिए काफी जरूरी है। यह सच है कि सीएम भगवंत मान की वजह से पंजाब में शिक्षा और तकनीकी बुनियादी ढांचे में काफी सुधार किए जा रहे हैं और इसी में से यह लैब भी है। जहां आधुनिक तकनीक और डिजिटल कौशल में निपुण बनाना सरकार का एकमात्र लक्ष्य है और इसकी तरफ काम किया जा रहा है।

सीएम भगवंत मान की पहल से क्यों खास है सरकारी गर्ल्स स्कूल की 5 मंजिला इमारत

आप पंजाब ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “मलेरकोटला में मान सरकार द्वारा बनाए गए सरकारी गर्ल्स स्कूल की 5 मंजिला इमारत में बनी गई कंप्यूटर लैब को देखिए यहां जगह या कंप्यूटर की कोई कमी नहीं है। बच्चे कंप्यूटर एक्सपर्ट बनेंगे।” जहां देखा जा सकता है कि कैसे क्लासरूम में कंप्यूटर रखा गया है और इस लैब में बच्चों को आधुनिक चीजें सिखाई जाएगी जहां वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि स्कूल की पांच मंजिला इमारत में नई कंप्यूटर लैब के साथ-साथ दीवारों पर लगे शैक्षणिक चार्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर काफी खूबसूरत है।

तकनीकी शिक्षा को लेकर CM Bhagwant Mann का खास पहल

जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की पहल से पांच मंजिला स्कूली इमारत कुछ इस तरह से बनाया गया है उसकी लोग तारीफ कर रहे हैं और शिक्षा मॉडल की सराहना कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों से स्कूल में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं जो जाहिर तौर पर हर घर शिक्षा अभियान का एक हिस्सा है। बेटियों के लिए 5 मंजिला आधुनिक स्कूल भवन तैयार किया गया है जिसमें आधुनिक कंप्यूटर लैब के साथ-साथ संसाधनों की उपलब्धता और तकनीकी शिक्षा पर जोर दिया जाएगा ताकि उन्हें आधुनिक जानकारी मिल सके।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gandhi Jayanti 2026

अक्टूबर 2, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Rashifal 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Rain Alert 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 1, 2026