---Advertisement---

CM Bhagwant Mann समेत पंजाब के सभी विधायक, मंत्री पहुंचे कपूरथला हाउस, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने दी प्रतिक्रिया; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के सभी विधायकों की दिल्ली में आज मीटिंग होनी है जिसमे कई बड़े नेताओं के रहने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 11, 2025 12:46 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान अपने विधायको और मंत्रियों के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे। गौरतलब है कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चुनाव नतीजों के बाद सभी विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई थी, इसी मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए पंजाब के आप के सभी विधायक और मंत्री कपूरथला हाउस पहुंचे है। हालांकि इस एक रूटींग मीटिंग माना जा रहा है।

CM Bhagwant Mann पहुंचे कपूरथला हाउस

पंजाब केCM Bhagwant Mann आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए कपूरथला हाउस पहुंचे।

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली चुनाव के लिए अलग-अलग इलाकों में प्रचार कर रहे विधायकों के साथ बैठक बुलाई।

मीटिंग को लेकर क्या बोले पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि, “अरविंद केजरीवाल बार-बार पंजाब के विधायकों,

मंत्रियों और पदाधिकारियों को फोन करते हैं। पंजाब के विधायकों ने दिल्ली में बहुत मेहनत की, और शायद यही कारण है कि वह मिलना चाहते हैं”।

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने आगामी मीटिंग पर दी प्रतिक्रिया

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में बुलाई गई पंजाब आप विधायकों की बैठक पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “हमें सकारात्मक चर्चा की उम्मीद है।

कुछ करने के बाद विचार-विमर्श की हमेशा जरूरत होती है। हमारे नेता अरविंद केजरीवाल एक लड़ाकू हैं और हमेशा लीक से हटकर सोचते हैं। पार्टी और मजबूत होगी और लोगों के लिए बेहतर तरीके से काम करेगी। पंजाब सरकार बहुत अच्छे से काम कर रही है और लोगों की सेवा कर रही है”।

CM Bhagwant Mann के साथ सभी विधायक रहेंगे मौजूद

जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान अपने सभी विधायकों के साथ कपूरथला हाउस पहुंची। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए पंजाब सरकार में मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि हमारी पार्टी की बैठकें पहले भी हो चुकी हैं। आज सभी मंत्री और विधायक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में एकत्र हुए हैं। एजेंडा हमेशा पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने का रहा है।

मुझे विश्वास है कि केजरीवाल जी यह संदेश देंगे कि हमें जनता के लिए मिलकर काम करते रहना है। कोई नाराज नहीं है। CM Bhagwant Mann ने दिल्ली में प्रचार किया, वह पार्टी के साथ हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026