---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सीमा पार से हो रही ड्रग्स तस्करी का किया पर्दाफाश, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2026 2:22 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस फुल एक्शन मोड में है। अभी तक 67 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। सबसे खास बात है कि राज्य में भी नशे के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

इसी बीच अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल सीमा पार से हो रही ड्रग्स तस्करी का पंजाब पुलिस की तरफ से भंडाफोड़ किया गया है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है और नशे पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करी का किया पर्दाफाश

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी कामयाबी में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 30.045 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहने वाले एक तस्कर से जुड़े थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप की सप्लाई में मदद कर रहा था। उसके निर्देशों पर अमल करते हुए, आरोपी तय जगहों से खेप लेते थे और फिर उसे पंजाब भर में अलग-अलग लोगों तक पहुंचाते थे”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

आगे दी जानकारी के मुताबिक “अमृतसर के छेहरटा पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों की पहचान की जा सके, सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके, पैसों के लेन-देन की जांच की जा सके और हवाला कनेक्शन का पता लगाया जा सके।

पंजाब पुलिस ड्रग तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को एक सुरक्षित और नशा-मुक्त राज्य बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। इसके साथ राज्य में नशे के रोकथाम के लिए काफी हदतक कमी देखी गई है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026