CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी एक्शन पूरे पंजाब में देखने को मिल रहा है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है। अभी तक 56 हजार से अधिक तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। साथ ही कई किलोग्राम अभी तक ड्रग्स और नशीले पदार्थों की बरामदगी की गई है।
सबसे खास बात है कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी से पर काफी हद तक लगाम लगी है। बता दें कि पहले बॉर्डर पार से ड्रग्स और हथियार तस्करी हो रही थी, लेकिन अब काफी हद तक लगाम लग गई है। इसी बीच अब पंजाब पुलिस इंडिया को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 91 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 837 ग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम, 198 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2,500 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟗𝟒 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 91 drug smugglers and recovered 837 grams of heroin, 2.6 kg opium, 198 intoxicant tablets/capsules, and… pic.twitter.com/SFASA5evgO
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 31, 2026
24 लोगों 24 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 91 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 394 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 56193 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
दी जानकारी के अनुसार नशीली दवाओं के खिलाफ जंग का 394वां दिन, उत्तरी पंजाब के कई इलाकों में छापेमारी की गई।
91 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 837 ग्राम हेरोइन जब्त, कुल 2.6 किलोग्राम अफीम जब्त की गई है।
वहीं कुल बरामद राशि 2,500 रुपये जब्त की गई है। 394 दिनों में गिरफ्तार नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 56193 हो गई है। 24 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है।
