---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 418 दिन पूरे, 70 से अधिक ड्रग्स तस्करों पर पंजाब पुलिस ने कसा शिकंजा, जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अभी तक 60 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 24, 2026 4:03 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अभी तक 60 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। और हर दिन लगातार गिरफ्तारियां हो रही है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लगी हुई है। इसके अलावा राज्य में भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। बता दें कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के 418वें दिन पंजाब पुलिस ने कुल 78 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 79 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम अफीम की भूसी, 3580 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 13000 रुपये नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।

26 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 79 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 418 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 60334 हो गई है”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का एक्शन

दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 79 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। कुल जब्त हेरोइन 23 किलोग्राम है। कुल बरामद मात्रा 3 किलोग्राम है। नशीले पदार्थों की मनी लॉन्ड्रिंग – 13,000 रुपये जब्त। 418 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 60334 हो गई है।

एसपीडीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को जांच के लिए रोका। 26 लोगों को इलाज के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का लगातार एक्शन जारी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026