---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 430 दिन पूरे, 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर पर कसी गई नकेल, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, जिसके बाद काफी हद तक नशे पर लगाम लग चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 6, 2026 1:01 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, जिसके बाद काफी हद तक नशे पर लगाम लग चुकी है। बता दें कि इसका असर पूरे पंजाब में देखने को मिल रहा है। बताते चले कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।

सबसे खास बात बै कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। अभी तक 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रतिदिन नशीले पदार्थों की बरामदगी की गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 126 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 614 ग्राम हेरोइन, 733 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1350 रुपये नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।

15 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 126 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 430 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या – 62,639 हो गई है”।

CM Bhagwant  Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

आगे दी जानकारी के अनुसार “126 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। कुल जब्त हेरोइन: 614 ग्राम
कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 733, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 1350 रुपये, 430 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 62639 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को जांच के लिए रोका। 15 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया”।

बताते चले की CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसमे और तेजी देखने को मिल सकती है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 6, 2026

Noida International Airport

मई 6, 2026

Mumbai Viral Video

मई 6, 2026

Artificial Intelligence

मई 6, 2026

Kerala CM Race

मई 6, 2026

Operation Sindoor

मई 6, 2026