CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस नशे और अपराध के खिलाफ मिलकर काम कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि नशे कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके साथ ही हर रोज छापेमारी की जा रही है, जिसके कारण बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। वहीं बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 81 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 420 ग्राम हेरोइन, 5 किलो अफ़ीम, 6078 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹6,460 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟏𝟕 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 81 drug smugglers and recovered 420 grams of heroin, 5 kg of opium, 6078 intoxicant pills, and ₹6,460 in drug money… pic.twitter.com/4jVLIq7zz5
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) August 1, 2026
इसके अलावा, 23 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 81 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 517 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की संख्या – 75,025 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
बता दें कि CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 81 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन – 420 ग्राम। कुल बरामद पोस्ता – 5 किलोग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 6,078। कुल बरामद ड्रग मनी – 6,460 रुपये।
517 दिनों में गिरफ्तार कुल ड्रग तस्करों की संख्या – 75,025 हो गई है। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की अगुवाई वाली पुलिस टीमों ने संदिग्धों को जांच के लिए रोका। 23 लोगों को ड्रग ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया”।







