CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इसी बीच अभियान के शुरू हुए 550 दिन पूरे हो चुके है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करों पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
साथ ही हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 108 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 756 ग्राम हेरोइन, 331 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹3540 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟓𝟎 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 108 drug smugglers and recovered 756 grams of heroin, 331 intoxicant pills and ₹3540 in drug money from their… pic.twitter.com/wJbai8L7FM
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 3, 2026
इसके अलावा, 15 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 108 ड्रग तस्कर गिरफ्तार 550 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 76,909 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
पुलिस द्वारा आगे दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 108 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल 756 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई। कुल 331 गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। ड्रग से जुड़े कुल 3,540 रुपये बरामद किए गए।
550 दिनों में गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 76,909 हो गई है।
SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 15 लोगों को ड्रग ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के निर्देशों का असर साफ तौर पर दिख रहा है।
