CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध को लेकर पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि राज्य में नशे को लेकर काफी हद तक कमी देखी गई है। बता दें कि पुलिस की तरफ से हर दिन ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों और नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 78 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 830 ग्राम हेरोइन, 68 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 225 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹1000 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟔𝟐 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, the Punjab Police arrested 78 drug smugglers and recovered 830 grams of heroin, 68 kg of poppy husk, 225 intoxicant pills and ₹1000 rupee… pic.twitter.com/NTM3nKYqoK
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 15, 2026
इसके अलावा, 5 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया। पंजाब भर में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 78 ड्रग तस्कर गिरफ़्तार। 562 दिनों में गिरफ़्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 77837 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
पुलिस द्वारा आगे दी जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की अगुवाई में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 78 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन -830 ग्राम हो गई है। कुल ज़ब्त पोस्ता भूसा – 68 किलोग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 225, कुल बरामद ड्रग मनी -1,000 रुपये, 562 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 77,837 हो गई है। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की अगुवाई वाली पुलिस टीमों ने संदिग्धों को जांच के लिए रोका। 5 लोगों को ड्रग ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया।
