Delhi Pollution : दिवाली पर दिल्ली में प्रदूषण लेवल बहुत हाई हो गया है. जिसके कारण घर से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है. वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी कि, एक्यूआई का लेवल बहुत अधिक बढ़ा है. देश की राजधानी में जहरीली हवाओं ने आसमान पर प्रदूषण की मोटी चादर बना दी है. जिसके कारण प्रदेश गैस चैंबर में तब्दील हो गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शनिवार को दिल्ली का AQI लेवल 364 से 369 के बीच दर्ज किया गया. इसके साथ ही कई इलाकों में ये 400 के पार है. रविवार को भी एक्यूआई का लेवल 500 के आस-पास जा सकता है. शहर के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 22 केंद्रों पर हवा बहुत खराब दर्ज की गई है.
Delhi Pollution दिवाली पर करेगा सांसे जाम
दिल्ली में खराब होती एयर की हालत को देखते हुए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली की तरफ से चतावनी जारी की कई है. दिवाली की शाम तक दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का AQI स्तर बढ़कर 500 तक जा सकता है. दिल्ली में खराब प्रदूषण ने सबसे ज्यादा प्रभावित आईआईटी दिल्ली, जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, विवेक विहार और आनंद विहार है. यहां पर एक्यूआई लेवल 500 के पार जा चुका है. डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है.
बढ़े हुए AQI लेवल में घर से बाहर निकलने पर क्या हो सकता है?
दिल्ली में अगर आप खराब वायु प्रदूषण के 500 AQI के बीच घर से बाहर निकलते हैं तो जहरीली गैसें सांस के जरिए सीधे फेफड़ों को प्रभावित कर सकती हैं.इस दौरान सांस लेने में तकलीफ, आंखों और नाक में जलन सिरदर्द और चक्कर आना और त्वचा में एलर्जी हो सकती है. वहीं, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मरीज अगर ऐसे में घर से बाहर निकलते हैं तो अस्थमा अटैक या सांस का गंभीर दौरा पड़ सकता है. इसीलिए घर से बाहर निकलने से बचें.
.
