---Advertisement---

Delhi Pollution  में सांस लेना हुआ मुश्किल, दिवाली पर घर से निकलने से पहले जानें बढ़ा हुआ AQI लेवल

Delhi Pollution :दिल्ली की हवा इस समय बेहद जहरीली हो चुकी है और सांस लेना मुश्किल हो गया है. दिवाली की आतिशबाजी, ठंड और पड़ोसी राज्यों में पराली जलने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से 500 के बीच पहुंच गया है। यह प्रदूषित हवा सेहत के लिए बहुत खतरनाक है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 8, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Delhi Pollution 
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Pollution :  दिवाली पर दिल्ली में प्रदूषण लेवल बहुत हाई हो गया है. जिसके कारण घर से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है. वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी कि, एक्यूआई का लेवल बहुत अधिक बढ़ा है. देश की राजधानी में जहरीली हवाओं ने आसमान पर प्रदूषण की मोटी चादर बना दी है. जिसके कारण प्रदेश गैस चैंबर में तब्दील हो गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शनिवार को दिल्ली का AQI लेवल 364 से 369 के बीच दर्ज किया गया. इसके साथ ही कई इलाकों में ये 400 के पार है. रविवार को भी एक्यूआई का लेवल 500 के आस-पास जा सकता है. शहर के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 22 केंद्रों पर हवा बहुत खराब दर्ज की गई है.

Delhi Pollution  दिवाली पर करेगा सांसे जाम

दिल्ली में खराब होती एयर की हालत को देखते हुए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली की तरफ से चतावनी जारी की कई है. दिवाली की शाम तक दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का AQI स्तर बढ़कर 500 तक जा सकता है. दिल्ली में खराब प्रदूषण ने सबसे ज्यादा प्रभावित आईआईटी दिल्ली, जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, विवेक विहार और आनंद विहार है. यहां पर एक्यूआई लेवल 500 के पार जा चुका है. डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है.

बढ़े हुए AQI लेवल में घर से बाहर निकलने पर क्या हो सकता है?

दिल्ली में अगर आप खराब वायु प्रदूषण के 500 AQI के बीच घर से बाहर निकलते हैं तो  जहरीली गैसें सांस के जरिए सीधे फेफड़ों  को प्रभावित कर सकती हैं.इस दौरान सांस लेने में तकलीफ, आंखों और नाक में जलन सिरदर्द और चक्कर आना और त्वचा में एलर्जी हो सकती है. वहीं, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मरीज अगर ऐसे में घर से बाहर निकलते हैं तो अस्थमा अटैक या सांस का गंभीर दौरा पड़ सकता है. इसीलिए घर से बाहर निकलने से बचें.

 

 

.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026

Punjab News

नवम्बर 7, 2026

Punjab News

नवम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026